Monday, October 28, 2024
जौनपुर

पत्रकार उत्पीडन एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह आन्दोलन का 698वाँ दिन

Top Banner
जौनपुर 07 जुलाई 2023। सत्याग्रह आन्दोलन के 698वें दिन पत्रकार उत्पीडन, भ्रष्टाचार, जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में ‘सत्याग्रह आन्दोलन’ जारी रहा। सत्याग्रह आन्दोलनकारी यशवन्त कुमार गुप्त ने बताया कि यह आन्दोलन जाँच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुए समस्या के निस्तारण  तक जारी रहेगा। 9 अगस्त 2021 से यह आन्दोलन चलाया जा रहा है। आन्दोलन के समर्थन में भिक्खु बोधिरतन थेरो, प्रभाकर दत्त गुप्ता, विजय प्रकाश मिश्र, मेवा लाल यादव, अरविन्द नाथ मिश्र, मोहम्मद आसिफ, चन्द्रमणि पाण्डेय, संतोष कुमार, तबरेज नियाजी, धर्मेन्द्र व अन्य लोग उपस्थित रहे।