Saturday, January 25, 2025
कविता

जिस्म क्या है,रूह तक सब कुछ खुलासा देखिए

Top Banner

जिस्म क्या है,रूह तक सब कुछ खुलासा देखिए।
आप भी इस भीड़ में घुस कर तमाशा देखिए।।

जो बदल सकती है इस दुनिया के मौसम का मिजाज।
उस युवा पीढ़ी के चेहरे की हताशा देखिए।।

जल रहा है देश,यह बहला रही है कौम को।
किस तरह अश्लील है संसद की भाषा देखिए।।

मत्स्यगंधा फिर कोई होगी किसी ऋषि की शिकार।
दूर तक फैला हुआ गहरा कुहासा देखिए।।

‌                                                             अदम गोंडवी