Monday, February 17, 2025
उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़

नेहरू युवा केन्द्र ने चलाया वर्षा पकड़ो अभियान

Top Banner

प्रतापगढ़। रानीगंज के बबुआर गांव में नेहरू युवा केन्द्र द्वारा वर्षा पकड़ो अभियान चलाया गया। गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को वर्षा जल संचयन के बारे में जानकारी दी गयी। मुख्य अथिति राष्ट्रीय स्वयंसेवक आयुष सिंह ने बताया कि वर्षा का जल बहुत कीमती है। ग्रामीण तालाब बनाकर वर्षा के जल को एकत्र कर सकते है।जिससे भविष्य में होने वाली जल आपदा के दौरान लोगो को जल की कमी न हो। इस जल से खेत की सिंचाई के साथ ही पशु पक्षियों के उपयोग में आ सकेगा। वर्षा का जल एकत्र करने से पानी का स्तर कम नही होने पाता है। इस मौके पर रंजीत सिंह यादव, अमन बरनवाल, अवनीश मिश्रा, सर्वेश सिंह, अनुराग मौर्य, नमन तिवारी मौजूद रहे।