Thursday, February 20, 2025
चर्चित समाचार

मोबाइल में डाटा का खर्च दिलवाने और भवन किराया के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

Top Banner

तौसीफ रजा की रिपोर्ट-                                                                                                                                                                            जिला.एम.सी.बी. मनेंद्रगढ़- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि भवन किराया जून 2021 से वर्तमान नवम्बर 2022 तक कि,ज्यादातर आंगन बाड़ी केन्द्र मनेन्द्रगढ शहरी सेक्टर में किराया के भवन में संचालित होते है। उन भवनो का किराया नियमित नहीं आता है। जिससे आंगनवाड़ी कार्यकताओं को हर हमेशा मकान मालिको की उपेक्षाओं का सामना करना पड़ता है। और उन्हें भवन खाली करवाने का दबाव बनाया जाता है। जो कि उन्हें जटिल समस्या का सामना हमेशा करना पड़ता
विगत जून 2021 से वर्तमान नवम्बर २०२२ तक भवन किराया अप्राप्त है।परियोजना कार्यालय में अधिकारियो से किराये के संबंध में पूछे जाने पर अधिकारियो द्वारा बताया जाता है कि, संचनालय लगातार
उक्त विषय में अवगत कराया जा रहा है। परन्तु उसके पश्चात् भी वर्तमान दिनांक तक कोई भी अलाटमेंट नहीं दिया गया है। जिसमें भुगतान में समस्या आ रही है।कि, संचनालय में बात कर इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए वही समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा यह भी बताया गया कि हम आँगनबाड़ी कार्यकर्ता वर्तमान में समय में B.L.0. के पद में कार्य कर रहे हैं।हमारे द्वारा स्वयं के मोबाइल एवं डाटा’ खर्च से वोटर्स के आधार लिंक से लेकर परिवर्धन, विलोपन, संशोधन, स्थानान्तरण जैसे कार्य किए जा रहे हैं। हम आँगनबाड़ी कार्यकर्ताएँ अल्प मानदेय होने के कारण मोबाइल में डाटा’ भरवाने में असमर्थ हैं।निवेदन है कि मोबाइल का डाटा खर्च दिलवाने की महती कृपा करें हम सदैव आपके आभारी रहेगें जहां समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे प्रेम शिला प्रियंका यादव शारदा शर्मा शारदा ताम्रकार रीतू सिंह शांति कॉल संध्या तस्मीम मारिया ग्रेस बेबी विश्वकर्मा सरिता मसीह गीता पिंकी रीना पुष्पा इक्का अनीता सोनकर सरोज बसवा नीलू खटीक उपस्थित रहे