Saturday, January 25, 2025
उत्तर प्रदेश

मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी का फूल माला से हुआ स्वागत

Top Banner

 

सिकन्दरपुर बलिया

 

समाजवादी पार्टी से विधानसभा क्षेत्र सिकन्दरपुर के प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी को पार्टी द्वारा प्रत्याशित घोषित किए जाने के उपरांत सोमवार को उनके प्रथम आगमन पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं नें जय अखिलेश जय अखिलेश, जय रिजवी तय रिजवी के बुलंद नारों के साथ अपनें नेता का भव्य स्वागत किया। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि पूरे प्रदेश में अखिलेश यादव के नाम की लहर चल पड़ी है। प्रदेश की जनता बदलाव करने को तैयार बैठी है। कहा कि समाजवादी पार्टी बलिया जनपद की सातों सीट जीतकर पार्टी की झोली में डालने का काम करेगी। इस दौरान मुख्य रूप से डॉक्टर मदन राय, रामजी यादव, सीपी यादव, भीष्म चौधरी, सोमेन्द्र कुमार राय उर्फ फून्नू राय, अनंत मिश्रा, बुड्ढा यादव, तारिक अजीज, पप्पू खान, अकरम खान, लड्डन खान सहित दर्जनों की संख्या मे पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहें।