Thursday, January 23, 2025
चर्चित समाचार

विवेकानंद जयंती पर सामूहिक सूर्यनमस्कार का आयोजन संपन्न।

Top Banner

M.R. SONI

मनेंद्रगढ़।स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में पतंजलि योग समिति द्वारा सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। सूर्य नमस्कार के 12 चक्रों का अभ्यास योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय ने कराया। सूर्य नमस्कार के 12 चक्रों में अनाहत चक्र विशुद्धि चक्र मूलाधार चक्र स्वाधिष्ठान चक्र ,अनाहत ,आज्ञा चक्र ,मणिपुर चक्र ,सहस्त्रधार चक्र , के प्रदर्शन में कैलाश दुबे नीलम दुबे, सुनीता मिश्रा, बलबीर कौर , जूही मुखर्जी ,धर्मराज वर्मा परमानंद ऑर डी दीवान सम्मिलित हुए।इस अवसर पर पतंजलि योग समिति के तहसील प्रभारी एवं वरिष्ठ प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय , छत्तीसगढ़ योग स्पोर्ट्स फेडरेशन के राज्य स्तरीय विजेता विवेक कुमार तिवारी पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी बलबीर कौर,ने सूर्य नमस्कार के संबंध में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि- सूर्य नमस्कार एक ऐसा व्यायाम है जिसे करने के बाद अन्य व्यायाम की आवश्यकता नहीं होती इसके हर मुद्रा के फायदे हैं जिन्हें करने से शरीर के सात चक्र जागृत हो जाते हैं। वरिष्ठ योग प्रशिक्षक, सतीश उपाध्याय, एवं महिला पतंजलि योग समिति की बलबीर कौर ने सूर्य नमस्कार के शारीरिक लाभ के संबंध में विस्तार से जानकारी दी