Saturday, October 26, 2024
प्रतापगढ़

रंगोत्सव महापर्व होली भाईचारे का प्रतीक – विनोद दुबे, सपा नेता

Top Banner

रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के सपा नेता व पूर्व प्रमुख शिवगढ़ विनोद दुबे ने रंगोत्सव होली के महापर्व पर विकासखंड गौरा के दुबे ढाबा पर क्षेत्र के सम्मानित मीडिया परिवार के साथ होली मिलन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर सपा नेता विनोद दुबे ने कहा कि होली आपसी भाईचारे का त्यौहार है। आपस में सभी लोग मिल जुलकर रहे। इस पर्व पर केमिकल, रसायन युक्त पदार्थ से बचें। क्षेत्र की जनता व मीडिया परिवार का अपार सहयोग सदैव मिलता रहता है। इसी प्रकार का सहयोग आप सभी लोग बनाए रखें। सर्व समाज की जनता के सहयोग से अब रानीगंज क्षेत्र का चौमुखी विकास होगा। किसी के साथ कोई भी भेदभाव नहीं होगा। रानीगंज विधानसभा में परिवारवाद एवं भ्रष्टाचार नहीं होगा। अब सर्व समाज, भय मुक्त रहेगा।, किसी के खिलाफ अब फर्जी मुकदमा नहीं होगा।
इस मौके पर मीडिया परिवार से बच्चा मिश्रा (मीडिया अध्यक्ष) रानीगंज, प्रमोद कुमार द्विवेदी, (कोषाध्यक्ष, ग्रापए) पवन कुमार मिश्रा, बलराम पांडेय, डॉ, जीवन प्रकाश दुबे,(अध्यक्ष प्रेस क्लब, रानीगंज) राकेश कुमार तिवारी, पुष्पेंद्र विक्रम सिंह, श्रीकांत यादव, आनंद मिश्रा, अनिल कुमार यादव, कमल कुमार सिंह, अरविंद यादव, ओम प्रकाश पांडेय, अन्य सहयोगी मौजूद रहे।