Sunday, September 8, 2024
राजनीति

सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा ने बलिया लोकसभा में किया जनसंपर्क

Top Banner

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने बलिया लोकसभा की जहूराबाद विधानसभा के गनपा, पड़राव, पहराजपुर, उतराव, खड़हरा,नेवादा, दुबिहा,कामुपुर,चकफातमा, असावर,बाराचवर,मुहम्मदपुर, जमीरा आदि दर्जनों गांवों में इंडिया गठबंधन व सपा प्रत्याशी मा०सनातन पाण्डेय जी को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए कुशवाहा समाज के बंधुओ से जनसंपर्क कर अपील किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व इंडिया गठबंधन की रैलियों से जनता का मिल रहा अपार जनसमर्थन ने यह साबित कर दिया है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार से जनता का भरोसा उठ गया।  झूठ की बुनियाद पर बनी इस सरकार को जनता ने अब नकार दिया है। किसान, नौजवान, व्यापारी, पिछड़े, दलित,महिलाएं,अल्पसंख्यक समाज का हर वर्ग भाजपा की गलत नीतियों से परेशान है। महात्मा बुद्ध,सम्राट अशोक के समता, मैत्री,बंधुत्व, न्याय व धार्मिक सहिष्णुता पर आधारित संविधान को समाप्त कर बुद्ध,अशोक,महात्मा फुले, भीमराव अंबेडकर व डॉ राम मनोहर लोहिया के सिद्धांत व पहचान को समाप्त करना चाहती है।इसलिए अब वक्त आ गया है कि ऐसी आरक्षण व जन-विरोधी सरकार को जड़ से उखाड़ कर फेंक दिया जाए।समाज ने जब जब अंगड़ाई लेने का काम किया है तब तब देश को दिशा दिया है। जनसंपर्क के दौरान बनवारी कुशवाहा,जयप्रकाश कुशवाहा,रामनिवास कुशवाहा, नरेंद्र कुशवाहा, प्रभुनाथ कुशवाहा,दीपक कुशवाहा,तारा, जितेन्द्र कुशवाहा,सोनू कुशवाहा, देवेन्द्र कुशवाहा,रामभजन कुशवाहा आदि लोग उपस्थित रहे। इसी क्रम में भाजपा नेता डा. सानंद सिंह ने जनसंपर्क कर भाजपा के लिए आशीर्वाद मांगा। बसपा प्रत्‍याशी लल्‍लन यादव ने जनसंपर्क कर अपने लिए समर्थन मांगा।