Saturday, October 26, 2024
उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़

वोटर चेतना महाअभियान के अंतर्गत भाजपा मंडल अध्यक्ष का बूथ और घर पर संपर्क कार्यक्रम

Top Banner

वोटर महा चेतना अभियान के अंतर्गत भाजपा मांधाता मंडल के अध्यक्ष नवीन सिंह ने बूथ और घर घर जाकर मतदाता सूची मे नाम दर्ज कराने, संशोधन कराने के फार्म भराकर जमा करने के लिए लोगो को प्रेरित किया और इस वोटर महा चेतना अभियान मे सहयोग किया, मांधाता भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह ने बताया कि क्षेत्र के सभी बूथ पर भाजपा नेताओ और कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी के साथ वोटर महा चेतना अभियान से घर-घर जाकर लोगो को प्रेरित करने का काम कर रहे है, हमारा प्रयास है कि पात्र सभी युवा वर्ग का वोटर लिस्ट मे नाम शामिल हो और आने वाले चुनाव मे लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके, भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह के नेतृत्व मे विभिन्न बूथों पर जाकर नये मतदाताओं के फॉर्म जमा किए, और घर-घर संपर्क कर फार्म 6/7/8 भराये गये, भाजपा मंडल अध्यक्ष और उनके पदाधिकारी के इस सहयोग से जनता काफी सहयोग मिला और जनता के बीच भाजपा मंडल अध्यक्ष और पदाधिकारी के सराहनीय कार्य की चर्चा रही ।