Vishnu Kant Tiwari will be honored with Ravindra Ratna Award
उत्तरप्रदेश
रविन्द्र रत्न पुरस्कार से सम्मानित होंगे विष्णु कान्त तिवारी
भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वेईल फाउंडेशन द्वारा रविन्द्र रत्न पुरस्कार 2024 के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की गई थी।
यह पुरस्कार देश सेवा, शिक्षा, साहित्य, कला, संस्कृति व सामाजिक उत्थान कार्यों में कड़ी मेहनत कर रहे प्रतिभाओं को हर साल दिया जाता है। इस सम्मान के लिए उत्तर प्रदेश राज्य के पिछड़े ग्रामीण क्षेत्रों में विकास हेतु पत्रकारिता कर रहे विष्णु कान्त तिवारी को इस सम्मान के लिए चुना गया, वेईल फाउंडेशन द्वारा जारी किए गए पत्र के अनुसार इन्होंने पिछले वर्षों से समाज में समानता, सद्भाव और विलुप्त होती संस्कृति की रक्षा के लिए खबरों का सम्पादन किया साथ ही समाज के उस वंचित वर्ग के लोगों के लिए लिखा जिन्हें कभी सुना नहीं गया। इनके उत्कृष्ट कार्य के लिए इन्हें पहले भी देश विदेश के प्रतिष्ठित मंचों से सम्मानित किया जा चुका है। अवार्ड समिति के डायरेक्टर चन्द्र शेखर के.एन. और फाउंडेशन चेयरमैन जान थामस ने 22 सितंबर 2024 में घोषणा पत्र जारी किया। इस पत्र में इनके उत्कृष्ट योगदान के लिए रविन्द्र रत्न पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है।