Thursday, September 19, 2024
जौनपुर

जौनपुर, महिला एवं बाल विकास रक्षा दल ने महिलाओं को किया जागरुक।

Top Banner

जौनपुर, संवाददाता

दिनांक 08- 09- 2024 को जौनपुर जिले के रामपुर अंतर्गत ग्राम मुगौना में महिला एवं बाल विकास रक्षा दल के द्वारा सभी महिलाओं को जागरूक किया गया।

बता दे आपको महिला एवं बाल विकास रक्षा दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह मौर्य ने ग्राम सभा मुगौना में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, शोषण को लेकर जागरूक किया।

जिसमे महिलाओं के उनके हक के बारे मे और अपनी आवाज़ बुलंद करने के लिए एक ताकत से रूबरू कराया।राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जी ने कहा कि हमारे संगठन का उद्देश्य है की महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों जैसे बलात्कार, दहेज हत्या, पत्नी की पिटाई, शराबखोरी, छेड़छाड़ आदि की रोकथाम के लिए हम सब मिलकर अपनी आवाज़ को बुलंद करते है और लोगों को जागरुक करते है। यह संगठन महिलाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना समाज में महिलाओं के प्रति अत्याचार के ख़िलाफ़ जागरूकता बढ़ाने के लिए शिक्षा का प्रचार-प्रसार करने का कार्य करती है। जिस मौके पर उपस्थित रहे प्रदेश सचिव रोहित मिश्रा, महिला जिला अध्यक्ष रेनु भारतीय, बबिता सरोज आदि लोग उपस्थित रहें,