Saturday, October 26, 2024
जौनपुर

पत्रकार उत्पीडन एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह आन्दोलन का 864वाँ दिन

Top Banner

जौनपुर 20 दिसम्बर 2023।  सत्याग्रह आन्दोलन के 864वें दिन पत्रकार उत्पीडन, भ्रष्टाचार, जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में ‘सत्याग्रह आन्दोलन‘ जारी रहा। सत्याग्रह आन्दोलनकारी यशवन्त कुमार गुप्त ने बताया कि यह आन्दोलन जाँच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुए समस्या के निस्तारण  तक जारी रहेगा। 9 अगस्त 2021 से यह आन्दोलन चलाया जा रहा है। आन्दोलन के समर्थन में विजय प्रताप सिंह, तबरेज नियाजी, दानिश इकबाल, बिहारी लाल यादव, अवधेश कुमार गुप्त, चन्द्रमणि पाण्डेय, भोलानाथ यादव, सन्तोष कुमार, राजबली यादव, बसन्त लाल मौर्य व अन्य लोग उपस्थित रहे।