Wednesday, October 23, 2024
उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़

नव नियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देकर किया सम्मानित

Top Banner

प्रतापगढ़

समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की शहर स्थित मरहूम हाजी अब्दुल रजाक के आवास पर जिला उपाध्यक्ष आशुतोष पांडेय की अध्यक्षता व वासिक खान के संचालन में आयोजित बैठक में नव नियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देकर स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व प्रमुख विनय प्रताप सिंह को राज्य कार्यकारी के विशिष्ट आमंत्रित सदस्य,डॉ राम बहादुर पटेल विधानसभा अध्यक्ष सदर, नगर अध्यक्ष निसार अहमद, कटरा नगर पंचायत अध्यक्ष तबारक हुसैन इद्रेशी, सिटी नगर पंचायत अध्यक्ष,अमीरुल हसन, आशा सरोज राष्ट्रीय सचिव अधिवक्ता सभा, शबनम बानो कार्यकारी सदस्य ,वकार अहमद को मीडिया प्रभारी, उदय सरोज को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी का मनोनयन पत्र सौंपा कर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर गुलफाम खान ने मरहूम हाजी अब्दुल रजजाक के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह समाजवादी पार्टी के लिए तन मन धन से जुड़े रहे एक सशक्त कार्यकर्ता रहे।आज वह हम सब के बीच नहीं हैं किन्तु उनके पदचिन्हों पर चलकर पार्टी को मजबूत बनाया जा सकता है। इस मौके पर अनिल यादव ने पूर्व विधायक राम लखन यादव द्वारा पार्टी के प्रति दिये गये योगदान पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रमुख रूप से ऋषभ कुमार शुक्ला, सैनिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सुरेश यादव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मनीष पाल,अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रमन पासी, व्यापार सभा जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र जायसवाल, जिला सचिव सफात भाई, डॉ एजाज शाहब,आजाद सिद्दीकी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष सराफत उल्ला, शाहिद राइन ,उमर अली उर्फ लड्डन खान, एडवोकेट शिवम सिंह, मोहम्मद सुफियान, यूनुस मंसूरी,मुख्तार, वकील अहमद, अब्दुल वाहिद, रियाजुद्दीन, मोहम्मद लाइक, मुनव्वर अली, राजेंद्र मौर्य, जियाउल इसहाक जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, राजकुमार प्रजापति उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ,मोहम्मद शाहरुख राइन, इब्ने अली सभासद, अब्दुल खालिक,दिल, सहित आदि मौजूद रहे।