Wednesday, October 23, 2024
चर्चित समाचार

प्यार मे दोनो फेल ,खत्म कर लिए खेल।

Top Banner

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 8 महीने पहले हुई एक लव मैरिज असफल हो जाने के बाद पति-पत्नी दोनों सुसाइड कर लिया। दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। पति भोपाल में कैटरिंग का बिजनेस करता था।

भोपाल में तनु ना जहर खाया तो अंकित फांसी पर झूल गया

पिपलानी थाना प्रभारी अनुराग लाल ने बताया कि 23 वर्षीय तनु पत्नी अंकित तिवारी नीरजा नगर में पति के साथ रहती थी। अंकित कैटरिंग का काम करता था। शनिवार दोपहर लगभग तीन बजे अंकित अपने घर पहुंचा, तो देखा की पत्नी बेहोश पड़ी थी। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। यह देख अंकित बदहवास हो गया और उसने अपने एक दोस्त को फोन किया और घटना के बारे में बताते हुए फौरन घर पर आने को बोला। उसका दोस्त घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी खटखटाने पर भी अंकित ने दरवाजा नहीं खोला तो उसके दोस्त ने थाने पहुंचकर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर जाकर देखा तो तनु पलंग पर मृत अवस्था में पड़ी थी, जबकि अंकित का शव बाथरूम में फांसी पर लटका हुआ था।

लव मैरिज के कारण घर वालों ने तोड़ लिए थे संबंध

टीआइ लाल ने बताया कि अंकित का परिवार मूलत: उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वर्तमान में उसका परिवार अशोका गार्डन थाना इलाके के सेमरा में रहता है। तनु मूलत: चंदोली उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी। तनु के साथ शादी करने के बाद से अंकित से उसके परिवार के लोगों ने संबंध समाप्त कर लिए थे। इसलिए वह नीरजा नगर में तनु के साथ आठ माह पहले ही रहने आया था।