Saturday, October 26, 2024
उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्यारे लाल खैरा काका का आक्समिक निधन

Top Banner

प्रतापगढ़

प्यारे लाल खैरा काका

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्यारे लाल खैरा काका के आक्समिक निधन की खबर पर सपाइयों ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति व परिजनों को इस दुःख की घड़ी को सहन करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है। निधन की जानकारी पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे सपा महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी ने सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को फोन पर जानकारी दी। जानकारी पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने परिजन से फोन पर बात कर संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने ने कहा कि इस दुःख की बेला पर पूरी समाजवादी पार्टी आपके साथ है,हर सम्भव मदद की जायेगी। शोक संवेदना जताने पहुंचे पूर्व जिला अध्यक्ष भैया राम पटेल, कोषाध्यक्ष अश्वनी सोनी, जिला उपाध्यक्ष आशुतोष पांडेय ,नगर अध्यक्ष निसार अहमद,मीडिया प्रभारी वकार अहमद, गुलफाम खान आदि ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि हम सबके बीच से समाजवादी पार्टी का एक ऐसा सिपाही चला गया जिसकी भरपाई भविष्य में सम्भव नहीं है। लोगों ने कहा कि उन्होंने सदैव पार्टी को आगे बढ़ाने में अपने अहम भूमिका का निर्वाहन करते हुए मार्ग दर्शक की भूमिका में रहा करते थे। प्यारेलाल खैरा की कमी हम लोगों को सदैव खलती रहेगी।