Saturday, October 26, 2024
प्रतापगढ़

देश के प्रथम राष्टपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद की मनाई गई जयंती

Top Banner

देश के प्रथम राष्टपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद की मनाई गई जयंती
प्रतापगढ़ की लालगंज तहसील परिसर में मनी श्रद्वापूर्वक स्वतंत्रता सेनानी भारत रत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती संयुक्त अधिवक्ता संघ लालगंज ने मनाई जयंती। आल इंण्डिया रुरल बार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल व संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश ने डा राजेन्द्र के चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती समारोह का किया शुभारंभ।
अधिवक्ताओं ने भारत माता के जयघोष के बीच डा राजेन्द्र प्रसाद अमर रहे का किया शंखनाद। बोले राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल _ डॉ राजेन्द्र प्रसाद ने सौंपा भारत को सर्वश्रेष्ठ लोकतंत्र में न्यायिक, प्रशासनिक राजनीतिक मूल्यों का उच्च मापदंण्ड। समारोह की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अनिल महेश व संचालन अधिवक्ता शैलेन्द्र मिश्रा ने किया।
पूर्व उपाध्यक्ष विपिन शुक्ल ने किया समारोह का संयोजन।
पूर्व उपाध्यक्ष विनय शुक्ल ने किया वरिष्ठ अधिवक्ता गया प्रसाद मिश्रा, पूर्व महामत्री शेष तिवारी, गीता सिंह समेत दर्जन भर अधिवक्ताओं को सौंपा डॉ राजेन्द्र प्रसाद स्मृति अधिवक्ता सम्मान जयंती समारोह में कुलदीप तिवारी, राकेश तिवारी गुडडू, विजय यादव,अरुण द्विवेदी, संतोष सिंह आदि अधिवक्ताओं ने डा राजेन्द्र प्रसाद के जीवन दर्शन पर डाला प्रकाश।