आज का इतिहास
*27 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ :—–*
अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में आदि गुरु ग्रंथ साहिब की प्रतिस्थापना 1604 में की गई।
हैदर अली ने 1781 में ब्रिटिश सेना के खिलाफ पल्लीलोर का युद्ध लड़ा।
भारत के पहले मज़दूर संगठन के रूप में श्रमजीवी संघ की स्थापना 1870 में की गई।
जेट इंधन वाले विश्व के पहले विमान ने 1939 को जर्मनी से पहली उड़ान भरी।
टेलिविज़न की दुनिया के इतिहास में 1950 को आज ही के दिन बीबीसी ने पहली बार स्थल-आधारित सीधा प्रसारण किया। प्रसारण की योजना बनाने के लिए दो
महीने से भी ज़्यादा का समय लगा।दो घंटे का ये प्रसारण इंग्लिश चैनल के दूसरे छोर यानी फ्रांस से किया गया।
नासा ने 1962 में Mariner 2 स्पेस मिशन लांच किया।
भारतीय सशस्त्र सेना की प्रथम महिला जनरल मेजर जनरल जी अली राम मिलिट्री नर्सिंग सेवा की निदेशक 1976 को नियुक्त हुई।
मालदोवा ने 1991 में सोवियत संघ से आजाद होने की घोषणा की।
सोनाली बनर्जी 1999 में भारत की प्रथम महिला मैरिन इंजनियर बनीं।
60 हजार वर्षों के अंतराल के बाद 2003 में मंगल पृथ्वी के सबसे नजदीक पहुंचा।
सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधिश ए.के. माथुर को 2008 में सशस्त्र बल ट्रिब्यूनल का पहला अध्यक्ष बनाया गया।
*27 अगस्त को जन्मे व्यक्ति :—-*
टाटा स्टील की नींव रखने वाले दोराबजी टाटा का जन्म 1859 में हुआ था।
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सर डॉन जॉर्ज ब्रैडमैन का जन्म 1907 को हुआ था।
जापानी प्रधानमंत्री सॉसुक ऊनो का जन्म 1922 को हुआ था।
भारतीय प्रोफेशनल रेसलर और लिफ्टर दलीप सिंह राणा उर्फ ग्रेट खली का जन्म 1972 को हुआ था।
*27 अगस्त को हुए निधन :—-*
भारतीय पार्श्वगायक मुकेश का निधन 1976 को हुआ था।
ब्रिटिश राजनेता, नौसेना प्रमुख और भारत के अन्तिम वाइसराय लॉर्ड माउंटबेटन का निधन 1979 को हुआ था।
तीसरी, चौथी, पाँचवीं, छ्ठी, और सातवीं लोकसभा के सदस्य मगंती अंकीनीडु का निधन 1997 को हुआ था।
पाँचवीं, सातवीं, आठवीं और नौवीं लोकसभा के सदस्य आनन्द सिंह का निधन 1997 में हुआ।
भारतीय फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्माता व निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी का निधन 2006 को हुआ था।
———————————————-