Saturday, March 15, 2025
चर्चित समाचार

डिंपल को जीतने के लिए अदिति का योगदान

Top Banner

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव लोकसभा चुनाव के लिए दोबारा मैदान में हैं। इस बार उनकी बेटी अदिति यादव भी मां के लिए जनता के बीच जाकर वोट मांग रहीं हैं। पिछले एक महीने में वह कई बार डिंपल के साथ मंचों पर दिखाई दीं। शुक्रवार को वह एक बार फिर मंच पर दिखाई दीं। अदिति इस बार मंच पर मां डिंपल के साथ नहीं थीं। वह कार्यकर्ताओं के बीच अकेली दिखीं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह राजनीति में एंट्री लेने की तैयारी में नहीं बल्कि एंट्री ले चुकी हैं। उन्होंने एक नुक्कड़ सभा में हिस्सा लिया। सात मई को होने वाले मतदान में सपा को जिताने की अपील की। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने उन्हें चांदी का मुकुट, पुष्प माला और पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। वह भी कार्यकर्ताओं के बीच कॉन्फिडेंट दिखीं। बतातें चलें कि सपा इस बार बड़ा जनसभाएं न करके नुक्कड़ सभाएं कर रही है। ऐसी की एक नुक्कड़ सभा शुक्रवार को आयोजित थी। इसमें अदिति यादव शामिल हुईं और सपा को जिताने की अपील की।

13:24