Saturday, October 26, 2024
उत्तर प्रदेशचर्चित समाचारप्रतापगढ़

9 दिसंबर को बेलखरी मे शहीद अनूप सिंह द्वार और पुलिस चौकी का भूमिपूजन

Top Banner

भारतीय जनता पार्टी मानधाता मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह के अथक प्रयास के चलते ग्राम सभा बेलखरी मे शहीद अनूप सिंह द्वार और शहीद अनूप सिंह के नाम पर सासंद निधि से पुलिस चौकी का निर्माण से पूर्व 9 दिसंबर को ग्यारह बजे भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह (पप्पे) , ने बताया कि 9 दिसंबर को ग्यारह बजे आयोजित इस भूमि पूजन समारोह मे जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सासंद, विधायक, ब्लाक प्रमुख मानधाता, भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन कुमार सिंह के साथ साथ समाजसेवी और पत्रकार बंधुओ को आमंत्रित किया गया है, मंडल उपाध्यक्ष नवीन सिंह ने बताया कि शहीद अनूप सिंह सम्मान मे बेलखरी मे शहीद अनूप सिंह गेट और शहीद अनूप सिंह के नाम पर पुलिस चौकी बनाने की मांग स्थानीय लोगो के साथ साथ भाजपा कार्यकर्ता कर रहे थे, भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह के प्रयास से सासंद निधि से बेलखरी की जनता की इस मांग को पूरा कराने का निर्णय लिया गया है, मंडल उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने लोगो से भूमिपूजन समारोह मे भारी संख्या मे उपस्थित रहने की अपील की है !