Saturday, October 26, 2024
उत्तर प्रदेशचर्चित समाचारदेशप्रतापगढ़

भारत के आध्यात्मिक और सामाजिक विकास में महिलाओं की बड़ी भूमिका –रेखा चूड़ासमा

Top Banner

महिला समन्वय, प्रतापगढ़ द्वारा शहीद उद्यान में मातृ शक्ति संगम का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि के रूप मे मातृशक्ति संगम की अखिल भारतीय संयोजिका रेखा चूड़ासमा और सुश्री शशि बघेल क्षेत्र प्रचारिका पूर्वी उत्तर प्रदेश उपस्थित रहीं विशिष्ट अतिथि के रूप मे सिंधुजा मिश्रा, जनलक्ष्मी तिवारी, नमिता पांडे, डॉ कामायिनी उपाध्याय, अरुणा केसरवानी, संगीता खंडेलवाल,डॉ किरण मिश्र, अरुणा केसरवानी विभिन्न सत्रों में उपस्थित रहीं मुख्य अतिथि रेखा चूड़ासमा ने कहा कि भारत की नारी का भारत के आध्यात्मिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान है उन्होंने बताया कि आज महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में आगे है और भारत के विकास में अपना उत्कृष्ट योगदान दे रही हैं आज राजनीतिक,सामाजिक, विज्ञान, उद्योग, शिक्षा, विधि, प्रशासन,व्यवसाय आदि सभी क्षेत्रों मे उच्चतम शिखर पर है परिवार को सुदृढ़ रखने के साथ ही बच्चों को संस्कार युक्त बनाने में महिलाओं की बड़ी भूमिका है उन्होंने कहा कि स्वदेशी, योग, आयुर्वेद का प्रयोग बढ़ाना नारी के बल पर सम्भव है,हमे ऐसा करना चाहिए ये कार्यक्रम महिलाओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा क्षेत्र प्रचारिका शशि बघेल ने भारत के चिंतन में महिला विषय पर विचार व्यक्त करते हुए कहा की इतिहास में अनेक महिलाओं ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया है जिसमें प्रमुख रूप से रानी लक्ष्मीबाई, गार्गी, अहिल्या, दुर्गा भाभी, आदि विशेष रूप से उल्लेखनीय है कार्यक्रम के आरंभ में मातृशक्ति संगम की संयोजिका अनामिका उपाध्याय ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखने के साथ ही सभी अतिथियों को भारत माता का चित्र, श्रीमद्भगवतगीता और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया कार्यक्रम में ऋचा सिंह के मार्गदर्शन में सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम का संचालन प्रमिला शुक्ला ने किया कार्यक्रम में समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली 11 विशिष्ट महिलाओं संगीता खण्डेलवाल, रश्मि वर्मा, उर्मिला खण्डेलवाल,माधुरी पांडेय, लक्ष्मी मिश्रा, रेखा गौतम, रेखा शुक्ला,मीरा, पुष्पा श्रीवास्तव,संगीता गुप्ता, पूनम उपाध्याय को सम्मानित किया गया इस अवसर पर रमेश त्रिपाठी, चिंतामणि द्विवेदी, प्रवेश कुमार, डॉ सौरभ पांडेय, अनिरुद्ध, अनामिका उपाध्याय, सुनीता त्रिपाठी, अनुराधा केसरवानी, रिचा सिंह, अमृता सिंह, रेनू पांडेय, रेखा शुक्ला, पिंकी दयाल, क्षमा खंडेलवाल, रुचि केसरवानी, प्रेमा सिंह, यशस्वी सिंह,अनीता पांडेय आदि उपास्थित रहे!