Thursday, October 24, 2024
उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़

भारतीय जनता पार्टी की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

Top Banner

लालगंज,प्रतापगढ़।तीन राज्यों में हुई ऐतिहासिक विजय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाकर और मिठाई बाटकर खुशियां मनाई। आज भाजपा जिला मंत्री प्रतापगढ़ पवन वर्मा व वीरेन्द्र प्रताप सिंह की उपस्थिति में घुइसरनाथ बाजार में मंडल अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा जितेन्द्र वर्मा मंडल महामंत्री छोटेलाल वर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहोल दिखाई दे रहा था। जिला मंत्री पवन वर्मा ने बताया की मध्यप्रदेश,राजस्थान,छत्तीसगढ़ में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बना रही है तथा 2024 में मोदी जी के नेतृत्व में एक बार फिर से भाजपा केंद्र में सरकार बनाएगी । कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के सांगीपुर मण्डल के उपाध्यक्ष हनुमान गिरि,रामसुख सरोज,सुमेन्द्र शुक्ला,रामकृष्ण मिश्र,विनय मिश्र आदि लोग उपस्थित रहे।