Thursday, October 24, 2024
उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़

धूमधाम से मनाई गई डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि

Top Banner

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा प्रतापगढ़ द्वारा अंबेडकर चौराहे प्रतापगढ़ में बाबा साहब की प्रतिमा पर जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी ने माल्यार्पण किया। इसके पश्चात परिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाए जा रहे बाबा साहेब की पुण्यतिथि पर भाजपा जिला कार्यालय में एक गोष्ठी का आयोजन जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुआ जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव में बताया कि 6 दिसंबर को डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा दिये गए सामाजिक योगदान और उनकी उपलब्धियों को याद करने के लिये मनाया जाता है। नेता के रूप में डॉ. अंबेडकर की सामाजिक स्थिति के कारण उनकी पुण्यतिथि को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में जाना जाता है।
बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म वर्ष 1891 में महू, मध्य प्रांत (अब मध्य प्रदेश) में हुआ था। उन्हें ‘भारतीय संविधान का जनक’ माना जाता है और वह भारत के पहले कानून मंत्री थे।वह संविधान निर्माण की मसौदा समिति के अध्यक्ष थे।
डॉ. अंबेडकर एक समाज सुधारक, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, लेखक, बहुभाषाविद, मुखर वक्ता, विद्वान और धर्मों के विचारक थे। उन्होंने तीनों गोलमेज सम्मेलनों (Round Table Conferences) में भाग लिया।
वर्ष 1932 में डॉ. अंबेडकर ने महात्मा गांधी के साथ पूना पैक्ट पर हस्ताक्षर किये। हिल्टन यंग कमीशन के समक्ष प्रस्तुत उनके विचारों ने भारतीय रिज़र्व बैंक की नींव रखने का कार्य किया। चैत्य भूमि मुंबई में स्थित भीमराव अंबेडकर जी का स्मारक है।
वर्ष 1936 में वे विधायक के रूप में बॉम्बे विधानसभा के लिये चुने गए। वर्ष 1942 में उन्हें एक कार्यकारी सदस्य के रूप में वायसराय की कार्यकारी परिषद में नियुक्त किया गया था।
वर्ष 1947 में डॉ. अंबेडकर ने स्वतंत्र भारत के पहले मंत्रिमंडल में कानून मंत्री बनने हेतु प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के निमंत्रण को स्वीकार किया।
हिंदू कोड बिल पर मतभेद को लेकर उन्होने वर्ष 1951 में कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया।
उन्होंने बौद्ध धर्म को स्वीकार कर लिया तथा 6 दिसंबर, 1956 (महापरिनिर्वाण दिवस) को उनका निधन हो गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला महामंत्री राजेश सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी, जिला प्रवक्ता राघवेंद्र शुक्ल, साधु दुबे,पंकज मिश्र, बृजेश पांडेय, पूर्व मंत्री अवधेश मिश्र, नगर मंडल अध्यक्ष आलोक गर्ग, सुदीप पाण्डेय,सारिका श्रीवास्तव,रुचि केसरवानी, प्रमिला शुक्ला,पिंकी दयाल धर्मेन्द्र सिंह, रोहित सिंह, संजय मिश्र आदि भाजपा पदाधिकारी/कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी ने दी।