Thursday, October 24, 2024
उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़

धूमधाम से मनाया गया डॉक्टर साहब भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस

Top Banner

प्रतापगढ़। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष आशुतोष पांडेय की अध्यक्षता व महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी के संचालन में संविधान निर्माता डॉक्टर साहब भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व एमएलसी सपा नेता एसपी सिंह पटेल ने अंबेडकर के चित्र के समक्ष माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए शुभारंभ किया। इसके पूर्व अंबेडकर चौराहे पर स्थित प्रतिमा पर सपाइयों ने एसपी सिंह पटेल के नेतृत्व में माल्यार्पण किया। इस मौके पर सपा नेता पूर्व एमएलसी एसपी सिंह पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे संविधान को तैयार करने में डॉ.भीमराव आंबेडकर की बड़ी भूमिका थी। इसी वजह से वह संविधान निर्माता के तौर पर जाने जाते हैं। वह बड़े समाज सुधारक और विद्वान थे। श्री पटेल ने कहा कि बाबा साहेब ने कहा था कि छुआछूत गुलामी से भी बदतर है। समता मूलक समाज का निर्माण संविधान और डॉ अम्बेडकर के विचारों के रास्ते पर चल कर होता है। इस मौके पर वक्ताओं ने डाक्टर अम्बेडकर साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुये उनके जीवन संघर्षों को याद किया गया।वही उनके शिक्षा, सामाजिक, धार्मिक,आर्थिक, न्यायायिक योगदान पर चर्चा की गयी। अंत में सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व कोषाध्यक्ष प्यारेलाल खैरा के निधन पर सपाइयों ने 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति है ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर गुलफाम खान, जावेद खान ,रमेश पाठक ,आर डी पटेल, निसार अहमद, संजय प्रताप, अश्वनी सोनी, मनीष पाल, निसार अहमद ,जिया उल हक, वकार अहमद, प्रदीप यादव आदि लोग मौजूद रहे !