Saturday, March 15, 2025
चर्चित समाचार

भाजपा द्वारा गांव चलो,घर घर चलो अभियान पर आयोजित कार्यशाला सम्पन्न

Top Banner

4 फरवरी से 11 फरवरी तक गांव चलो अभियान

मनीराम सोनी एमसीबी

भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन के आह्वान पर आज भारतीय जनता पार्टी एमसीबी जिला कार्यालय “अटल कुंज” मे गांव चलो- घर- घर चलो अभियान के प्रमुख व लोक सभा के पूर्व उम्मीदवार श्री ज्योतिनंदन दुबे एवं भाजपा के जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी
द्वारा पंडित दिन दयाल उपाध्याय एवं श्यामाप्रसाद मुखर्जी तथा भारतमाता के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यशाला का प्रारम्भ किया गया।
वंही आज के कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ने की इसी कड़ी में मुख्य वक्ता के तौर पर जिला अध्यक्ष अनिल केशरवानी ने गांव चलो ,घर -घर चलो अभियान कार्यशाला अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अवगत कराया की 4 फरवरी से 11 फरवरी तक गांव चलो अभियान के तहत अपेक्षित प्रवासी कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम, नगर संयोजक,शक्ति केंद्र प्रमुख,मंडल पदाधिकारी से विशेष रूप से बूथ समिति की बैठक,पन्ना प्रमुख की बैठक व कार्य का निर्धारण किया जाना सुनिश्चित है। साथ ही उन्होंने गांव चलो अभियान की समस्त गतिविधियों की सशक्त तैयारी पर रणनीति को साझा किया।जिस संबंध में समस्त बूथ और पन्ना प्रमुख, मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं सहित महिला मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को आगामी गतिविधियों पर बिंदुवार तैयारी दुरुस्त करने बताया गया और 2024 से 2047 तक के विश्वगुरु भारत के लक्ष्य को गंभीरता पूर्वक समझाया गया। जिलाअध्यक्ष अनिल केशरवानी ने कार्यशाला में उपस्थित कार्यकर्ताओं में जोश व ऊर्जा का संचार करते हुए बताया की जिस तरह हमने मनेन्द्रगढ़ -चिरमिरी -भरतपुर जिला के दोनो विधान सभा की सीट मे रिकार्ड मत देकर कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं उसी तरह फिर से आप सभी दोनो विधान सभा ऊर्जावान भाजपा कार्यकर्ताओं की अपार मेहनत के साथ लक्ष्य के लिए संकल्पित होते हैं और गुजरे ऐतिहासिक जीत को पुनः दोहराते हुए लाखों मतों की बढ़त से कोरबा लोकसभा सीट को जीत दिलाने का प्रयास करना चाहिए।
वंही कार्यशाला को संबोधित करते हुए अभियान के प्रमुख ज्योतिनंदन दुबे ने उपस्थित सभी मोर्चों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को गांव चलो अभियान की समस्त रूपरेखा को अवगत कराते हुए बताया की आगामी 04फरवरी से 11 फरवरी तक इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं से बनी समिति के द्वारा सभी मंडल व प्रत्येक बूथ से लेकर एक – एक मतदाताओं तक केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाभान्वित लोगों को इस अभियान से जोड़कर केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभ प्राप्त एनजीओ,महिला स्वयं सहायता समूह व एक मतदाता को जागरूक करने और ऐसे सभी वर्ग जो केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं उनके बीच केंद्र के मोदी सरकार की योजनाओं पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और मोदी की गारंटी से सीधा जोड़ने का कार्य किया जायेगा, वंही कार्यशाला में जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी, कार्यक्रम के प्रभारी ज्योति नंदन दुबे, आशीष मजूमदार, अरुणोदय पाण्डेय,रामलखन सिंह, कीर्ति वासो, सरजू यादव, लखन लाल श्रीवास्तव,
परमानंद यादव, राजाराम दास, भैयालालयादव,अरुण सिंग,रामलाल साहू, रमेश कुमार जायसवाल,पवन शुक्ला,मणि प्रसाद पाण्डेय, नरेश यादव, धनेश कुमार यादव, आलोक जायसवाल, विनोद गुप्ता,संतोष गुप्ता, जयंती लाल यादव,अजमुदीन अंसारी,मधुसूदन नागेशिया , अनीश यादव,पवन सिंग, अनिल सिंग,संतोष गुप्ता, सत्यनारायण विश्वकर्मा, राजेंद्र मिश्रा,रामसकल सिंह हीरालाल मौर्य , हीरालाल बैगा,भईया प्रसाद, रामनरेश यादव ,सुशील सिंग ,हिमांशु श्रीवास्तव, सुश्री कोमल पटेल , प्रतिक श्रीवास,मनोज केशरवानी,अजय विश्वकर्मा दिनेश यादव भाजपा मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपने मंत्रियों के साथ कैबिनेट की बैठक ली। बैठक में सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। जिसमें तेंदूपत्ता संग्रहण की दर 4000 रुपये से बढ़ाकर 5500 रुपये प्रति मानक बोरा कर दिया गया है। वहीं महिलाओं को सालाना 12 हजार रुपये मातृत्व वंदन योजना के तहत सरकार ने देने की मंजूरी दी है।

कैबिनेट की बैठक में मंत्रिपरिषद ने तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा के लिए नई योजना संचालित किए जाने का निर्णय लिया है। इस नवीन योजना के संचालन के लिए शासन द्वारा 75 प्रतिशत एवं छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा 25 प्रतिशत धनराशि वित्तीय अनुदान के रूप में प्रदान की जाएगी। मंत्रिपरिषद ने पीएम नरेन्द्र मोदी की एक और गारंटी को पूरा करते हुए राज्य में महतारी वंदन योजना लागू करने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत विवाहित महिलाओं को एक हजार रूपए प्रतिमाह अर्थात् साल में 12 हजार रूपए की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातें में डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी।

इनको मिलेगा लाभ

इस योजना का उद्देश्य प्रदेश में महिलाओं के साथ लिंग विभेद, असमानता, जागरूकता की कमी होने के फलस्वरूप समाज में महिलाओं के विरूद्ध भेदभाव को समाप्त करने के साथ ही उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार लाना है। इस योजना से महिला सशक्तिकरण एवं आर्थिक स्वावलंबन को भी बढ़ावा मिलेगा। इस योजना का लाभ छत्तीसगढ़ निवासी विवाहित महिला, जिनकी आयु 1 जनवरी 2024 को 21 वर्ष से अधिक हो। विवाहित महिला के अलावा विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिलाओं को भी योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र किया गया है।

04:45