Children were regaled with the life story of Babasaheb, and notebooks and pens were distributed; a grand event was held in Dwarika Narharpur on the 135th birth anniversary of the Architect of the Constitution and Bharat Ratna, Dr. Bhimrao Ambedkar. – BBC India News 24
01/10/26
Breaking News

Children were regaled with the life story of Babasaheb, and notebooks and pens were distributed; a grand event was held in Dwarika Narharpur on the 135th birth anniversary of the Architect of the Constitution and Bharat Ratna, Dr. Bhimrao Ambedkar.

बच्चों को सुनाया बाबा साहेब का जीवनवृत्त, बांटे कापी और पेन

संविधान निर्माता, भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर द्वारिका नरहरपुर में हुआ भव्य आयोजन
प्रतापगढ़

संविधान निर्माता भारत रत्न डा. भीमराव रामजी आंबेडकर बाबा साहेब की 135वीं जयंती उमंग और उत्साह के साथ मनाई गई। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में रानीगंज के द्वारिका नरहरपुर में भाजपा नेता आलोक कुमार पांडेय ने बच्चों के साथ बाबा साहेब की जयंती मनाई। बच्चों को बाबा साहेब के जीवनवृत्त से परिचित कराया गया। साथ ही पढ़ाई के प्रति प्रेरित करते हुए उन्हें कापी और पेन भी वितरित किया गया। रानीगंज के द्वारिका नरहरपुर गांव में अरविंद गौतम के संयोजन में बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में विशेष रूप से स्कूली बच्चों को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता आलोक कुमार पांडेय ने बच्चों को बाबा साहेब के जन्म, उनके जीवन के संघर्षों और संविधान निर्माता बनने तक की कहानी विस्तार से सुनाई। इसके साथ ही भाजपा नेता ने संविधान की मूल संकल्पना को लेकर बाबा साहेब द्वारा व्यक्त किए विचार को पढ़कर सुनाया। इस दौरान वहां मौजूद बच्चों के साथ ही अन्य सभी लोगों ने मूल संकल्पना को दोहराया। भाजपा नेता ने बच्चों को बाबा साहेब के बताए गए आदर्शों और उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प भी दिलाया। बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से कापी और पेन का भी वितरण किया गया। इस दौरान संजय श्रीवास्तव, शिव प्रसाद, पवन, योगेश सिंह, राजेंद्र प्रसाद समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Check Also

Writers Contributed to Independence; Guarantee of Safety Essential Today — Dr. Anurag Saxena; Government Should Implement a Journalist Protection Law Nationwide, Following Maharashtra’s Model: JCI

आजादी में रहा कलमकारों का योगदान, आज सुरक्षा की गारंटी जरूरी —डॉ. अनुराग सक्सेना महाराष्ट्र …