A wonderful celebration of colours and creativity: Artful World creates a unique world of art at Bharat Mandapam – BBC India News 24
16/09/26

A wonderful celebration of colours and creativity: Artful World creates a unique world of art at Bharat Mandapam

 

रंगों और रचनात्मकता का अद्भुत उत्सव: आर्टिशियस वर्ल्ड ने भारत मंडपम में रचाई कला की अनोखी दुनिया

प्रगति मैदान स्थित प्रतिष्ठित भारत मंडपम में आर्टिशियस वर्ल्ड की द हाट ऑफ आर्ट द्वारा आयोजित भव्य कला प्रदर्शनी ने रचनात्मकता, रंगों और संस्कृति की एक नई मिसाल पेश की। 25 से 27 जुलाई तक चली इस बहुप्रतीक्षित प्रदर्शनी ने दर्शकों को भारतीय कला और कलाकारों की प्रतिभा से मंत्रमुग्ध कर दिया।
यह भव्य आयोजन देशभर के विविध कलाकारों को एक मंच पर लेकर आया, जहाँ पेंटिंग्स, शिल्पकला, डिजिटल आर्ट, हैंडीक्राफ्ट्स और होम डेकोर का अद्भुत संगम देखने को मिला। यह केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि रचनात्मकता और नवाचार की सजीव झलक थी।प्रदर्शनी का उद्घाटन माननीय संसद सदस्य एवं महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर जी द्वारा किया गया। कलाकारों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे मंच उभरते कलाकारों को पहचान और प्रोत्साहन देने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “सबका साथ, सबका विकास” की सोच को आगे बढ़ाते हुए कहा कि ऐसी पहलें कलाकारों की प्रतिभा को दुनिया के सामने लाने में सहायक बनती हैं।इस अवसर पर प्रसिद्ध लोकगायिका श्रीमती नीतू कुमारी नवगीतजी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने आर्टिशियस वर्ल्ड के सभी प्रतिभागी कलाकारों को अपनी शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाते हुए कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर ने भी विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने प्रदर्शनी में प्रदर्शित कलाकृतियों की भूरी-भूरी प्रशंसा की, और 16 वर्षीय कपिश गर्ग की परिपक्व और विचारशील अभिव्यक्ति को विशेष रूप से सराहा। उन्होंने सभी कलाकारों को उनके रचनात्मक सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रदर्शनी में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री शहज़ाद पूनावाला और प्रसिद्ध अभिनेता विंदु दारा सिंह ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। दोनों ने कलाकारों की प्रतिभा की सराहना की और कला को प्रोत्साहन देने वाली इस पहल की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
श्री शहज़ाद पूनावाला ने कहा, “भारत प्रतिभा से परिपूर्ण है, आवश्यकता है उसे सही मंच और पहचान देने की। आर्टिशियस वर्ल्ड की यह प्रदर्शनी इसका जीवंत उदाहरण है। “उन्होंने राजीव जी साथ आर्टिशियस वर्ल्ड के सभी आर्टिस्ट्स की बहुत शुभकामनाएं दी।”इस एग्जिबिशन में विंदु दारा सिंह, जो सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट श्रीमती शिखा अग्रवाल के साथ कार्यक्रम में पहुँचे थे, ने कलाकारों की कई रचनाओं को सराहा। कपिश गर्ग, सुनीता सोनी, संतुष्टि अग्रवाल, स्वाति मित्तल, शैमोल और खुशबू की कलाकृतियाँ विशेष रूप से उनके आकर्षण का केंद्र रहीं। इसी के साथ – सुनीता सोनी, संतुष्टि अग्रवाल, स्वाति मित्तल, शिप्रा, पूजा और युक्ति ने अपनी कलाकृतियाँ उन्हें भेंट कीं, जिसे उन्होंने ससम्मान स्वीकार किया।बाद में, विंदु दारा सिंह ने सभी कलाकारों को व्यक्तिगत रूप से प्रमाणपत्र भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “आर्टिशियस वर्ल्ड जैसे मंच कलाकारों को नई उड़ान देते हैं, आत्मविश्वास देते हैं और एक प्रेरणादायक वातावरण तैयार करते हैं।”प्रदर्शनी में आर्टिशियस वर्ल्ड द्वारा संजोई गई कलाकृतियों की विविधता ने दर्शकों को भारतीय कला की परंपरा से लेकर आधुनिक दृष्टिकोण तक की एक प्रेरणादायक यात्रा करवाई। हर चित्र और शिल्प में कलाकार की भावनाएं, तकनीकी कौशल और सांस्कृतिक गहराई स्पष्ट रूप से झलक रही थी।आर्टिशियस वर्ल्ड के संस्थापक श्री राजीवजी ने इस पहल के पीछे की सोच साझा करते हुए कहा, “हम केवल कला को बढ़ावा देने में नहीं, बल्कि कलाकारों और कला प्रेमियों के बीच एक जीवंत नेटवर्क बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा उद्देश्य है कि हर कलाकार को उसकी योग्य पहचान और सराहना मिल सके।”प्रदर्शनी में भाग लेने वाले प्रमुख कलाकारों में रसिक वल्लभ, कपिश गर्ग, पूजा टेन्टिवाला, शिप्रा, निक्का, स्वाति मित्तल, सुनीता सोनी, छाया वर्मा, पूजा बसनेट, शैमोल, संतुष्टि अग्रवाल, मीना, उत्तरा, अंजलि अग्रवाल, युक्ति और खुशबू जैसे नाम शामिल रहे, जिनकी कला ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी।कार्यक्रम के अंत में श्री राजीव ने बताया कि आर्टिशियस वर्ल्ड जल्द ही भारत के अन्य शहरों में भी इसी तरह की कला प्रदर्शनियाँ आयोजित करेगा, ताकि उभरते कलाकारों को मंच और अवसर मिल सकें।यह प्रदर्शनी केवल कला का प्रदर्शन नहीं थी, बल्कि कल्पनाओं, भावनाओं और जुड़ाव का उत्सव थी। आर्टिशियस वर्ल्ड ने एक बार फिर सिद्ध किया कि कला न केवल प्रेरित करती है, बल्कि समाज को जोड़ने और बदलने की शक्ति भी रखती है।

Check Also

Sandesh Gour Shoots with Senior Actor Manish Khanna & Director Ajit Verma for Hindi Movie “Ziddi Chhora”

Filmy Dunia Bollywood and television popular actor Sandesh Gour is currently shooting for the upcoming …