Sanatani Kinnar Akhara organised an intimate and historic event in Dehradun. – BBC India News 24
03/10/26
Breaking News

Sanatani Kinnar Akhara organised an intimate and historic event in Dehradun.

सनातनी किन्नर अखाड़ा का देहरादून में आत्मीय व ऐतिहासिक आयोजन

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सनातनी किन्नर अखाड़ा द्वारा आयोजित भव्य पूजा समारोह आध्यात्मिक चेतना, सम्मान और आत्मीयता का अनुपम संगम बन गया। इस दिव्य आयोजन का नेतृत्व अखाड़े की प्रमुख आचार्य महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरी “टीना मां” ने अत्यंत गरिमामय ढंग से किया। आचार्य महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरी के सानिध्य में पूरा वातावरण भक्ति, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा से आलोकित हो उठा।समारोह में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने आचार्य महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरी “टीना मां” के नेतृत्व की सराहना करते हुए किन्नर समाज के उत्थान के लिए हरसंभव सहयोग देने का वचन दिया। राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि आचार्य महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरी “टीना मां” जिस समर्पण और दृढ़ संकल्प के साथ समाज को नई दिशा दे रही हैं, वह अत्यंत प्रेरणादायक है। पूरे कार्यक्रम के दौरान आचार्य महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरी “टीना मां” की उपस्थिति सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रही। वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-पूजन के मध्य आचार्य महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरी “टीना मां” ने समाज में समरसता, समानता और आध्यात्मिक जागरण का संदेश दिया। श्रद्धालुओं की आँखों में उनके प्रति सम्मान और विश्वास स्पष्ट झलक रहा था। आचार्य महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरी के आशीर्वचनों ने सभी के हृदय को छू लिया। मेरे लिए यह अवसर विशेष रूप से भावनात्मक भी रहा, क्योंकि देहरादून मेरी जन्मभूमि है। मेरे पूज्य पिताजी ने भारतीय सेना में रहते हुए इसी पावन भूमि पर देश सेवा की थी और उसी कालखंड में मेरा जन्म हुआ। आज जब उसी जन्मभूमि पर आचार्य महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरी “टीना मां“ के नेतृत्व में इतना भव्य और प्रेरणादायक आयोजन संपन्न हुआ, तो मन गर्व और कृतज्ञता से भर उठा। निस्संदेह, आचार्य महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरी “टीना मां” के मार्गदर्शन में संपन्न यह समारोह केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामाजिक सम्मान और आध्यात्मिक जागरण का प्रतीक बन गया। यह दिन सदैव स्मरणीय रहेगा और आचार्य महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरी “टीना मां” का प्रेरक व्यक्तित्व लंबे समय तक समाज को नई ऊर्जा देता रहेगा।

Check Also

Vivtron’s new initiative in the field of EV charging infrastructure

EV चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में Vivtron की नई पहल लखनऊ। इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते …