CTI suspended on charges of extortion in Padmavat Express – BBC India News 24
26/10/26
Breaking News

CTI suspended on charges of extortion in Padmavat Express

पद्मावत एक्सप्रेस में अवैध वसूली के आरोप में CTI निलंबित

प्रतापगढ़ – पद्मावत एक्सप्रेस में यात्रियों से टिकट के नाम पर अवैध रूप से पैसे लेने के आरोप में रेलवे के एक CTI के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि CTI द्वारा एक यात्री से टिकट जांच के दौरान पैसे लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद रेलवे विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कराई। प्राथमिक जांच के बाद सीनियर DCM ने आरोपी CTI को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही मामले की विस्तृत विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों से किसी भी तरह की अवैध वसूली या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने कहा है कि जांच में यदि आरोप पूरी तरह सही पाए जाते हैं तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ नियमों के अनुसार आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद रेलवे कर्मचारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है। यात्रियों की सुविधाओं और पारदर्शी व्यवस्था को लेकर रेलवे लगातार निगरानी कर रहा है। अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि यदि किसी कर्मचारी द्वारा अवैध पैसे की मांग की जाती है तो इसकी शिकायत तुरंत रेलवे हेल्पलाइन या संबंधित अधिकारियों से करें।

Check Also

An opportunity to step into the electric charging business with Vivtron EVCS.

बड़ी खबर: Vivtron EVCS के साथ इलेक्ट्रिक चार्जिंग बिजनेस में कदम बढ़ाने का अवसर लखनऊ। …