Actor Sandesh Gaur Kashyap was honoured with the Rising Star Award. – BBC India News 24
28/11/26
Breaking News

Actor Sandesh Gaur Kashyap was honoured with the Rising Star Award.

अभिनेता संदेश गौर कश्यप को ‘राइजिंग स्टार अवार्ड’ से नवाजा गया

लखनऊ में एनटीएन जिंदगी अवार्ड सीजन-7 का भव्य आयोजन, फिल्म, कला, साहित्य और सामाजिक क्षेत्र की प्रतिभाएं हुईं सम्मानित

लखनऊ। बॉलीवुड अभिनेता संदेश गौर कश्यप को न्यूज टाइम नेशन चैनल के प्रतिष्ठित ‘एनटीएन जिंदगी अवार्ड सीजन-7’ समारोह में ‘राइजिंग स्टार अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में पिछले 10 वर्षों से लगातार योगदान, अभिनय और विभिन्न माध्यमों में किए गए कार्यों के लिए प्रदान किया गया। अभिनेता ने अपनी पत्नी इंजीनियर भाग्यश्री संदेश गौर के साथ यह सम्मान ग्रहण किया।

लखनऊ के बाबू युगराज सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, बाघामऊ, गोमतीनगर विस्तार स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित इस भव्य समारोह में फिल्म, कला, साहित्य, संस्कृति, सामाजिक सेवा और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद संदेश गौर कश्यप ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि शूटिंग का काम तो आते-जाते रहेगा, लेकिन जिस चमकते हुए सितारे के लिए मेहनत की जा रही है, उसे चमकाने की कोशिश में राज खुर्शीद खान जैसे लोग हौसलों को पंख लगा रहे हैं। उन्होंने कहा, “हम उड़ रहे हैं, हम चमक रहे हैं।” अभिनेता ने एनटीएन जिंदगी अवार्ड के संस्थापक एवं आयोजक राज खुर्शीद खान और उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।

संदेश गौर कश्यप हिंदी, मराठी, छत्तीसगढ़ी और तेलुगु फिल्मों के साथ टेलीविजन, वेब सीरीज तथा म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने यह सम्मान अपने परिवार, शुभचिंतकों और उन सभी सहयोगियों को समर्पित किया, जिन्होंने उनके फिल्मी सफर में हमेशा उनका साथ दिया।

समारोह में अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

समारोह की अध्यक्षता पद्मश्री एवं बॉलीवुड अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में सूचना आयुक्त तेजस्वर पाण्डेय उपस्थित रहे।

समारोह के विशिष्ट अतिथियों में नितिन प्रमोद (भारतीय विदेश सेवा), राजेन्द्र कुमार भट्ट (राज) तथा फोटो वॉइस मैगजीन की संपादक मंजू श्रीवास्तव शामिल रहे।

इसके अलावा समारोह में मुकेश शर्मा, डॉ. हीरा लाल (आईएएस) और जीएसटी डिप्टी कमिश्नर सपना गुप्ता सहित कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मुशायरे ने बांधा समां

कार्यक्रम में कथक नृत्यांगना गार्गी द्विवेदी एवं ताइक्वांडो खिलाड़ी फलक ने विशेष प्रस्तुतियां दीं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आयोजित मुशायरे एवं कवि सम्मेलन ने भी समारोह को यादगार बनाया।

मुशायरे एवं कवि सम्मेलन में शाहबाज तालिब, वासिफ फारुकी, आदिल रशीद, सय्यद मोईन अल्वी, शहबान आलम कुरैशी, अब्बास पटियालवी, आशीष बाराबंकी, कार्तिकेय शुक्ला, उत्कर्ष उत्तम और कवि कुमार विकास ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।

मुशायरे की अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय शायर एवं समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद अली साहिल ने की।

एनटीएन जिंदगी अवार्ड सीजन-7 के इस आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया। समारोह ने कला, साहित्य, संस्कृति और मनोरंजन जगत से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाकर प्रतिभाओं के उत्साहवर्धन और सम्मान की प्रेरणादायी मिसाल पेश की।

Check Also

Sharad Prajapati became the regional vice president of BJP OBC Morcha Braj region

शरद प्रजापति बने भाजपा ओबीसी मोर्चा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अलीगढ़। भारतीय जनता पार्टी …