थाना प्रभारी आदित्य सिंह के तबादले पर आयोजित हुआ विदाई समारोह
प्रतापगढ़। कंधई थाना प्रभारी निरीक्षक आदित्य सिंह का गैर जनपद तबादला होने पर रविवार को थाना परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में थाने के पुलिसकर्मियों और क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें फूल-मालाओं के साथ सम्मानपूर्वक विदाई दी। इस दौरान वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि आदित्य सिंह का व्यवहार आमजन के प्रति हमेशा सहयोगात्मक रहा। उनकी कार्यशैली, सरल स्वभाव और लोगों की समस्याओं को सुनने तथा उनके समाधान के प्रयासों को क्षेत्रवासियों ने याद किया। लोगों ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने का प्रयास किया। विदाई के दौरान पुलिसकर्मियों और क्षेत्रीय लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं उमेश चंद को कार्यवाहक थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। समारोह में थाने के पुलिसकर्मी और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

संवाददाता उदयराज
BBC India News 24 wwwbbcindianews24.com