Unnao will witness a confluence of talent and glamour, with the grand celebration of ‘Dance Ke Baap Season 5’ and Unnao Fashion Week on July 26. – BBC India News 24
16/09/26

Unnao will witness a confluence of talent and glamour, with the grand celebration of ‘Dance Ke Baap Season 5’ and Unnao Fashion Week on July 26.

उन्नाव में दिखेगा हुनर और ग्लैमर का संगम, 26 जुलाई को होगा ‘डांस के बाप सीजन-5’ और उन्नाव फैशन वीक का भव्य आयोजन

उन्नाव। जिले में छिपी हुई प्रतिभाओं को बड़ा मंच देने की पहल एक बार फिर रंग लाने जा रही है। शहर में आगामी 26 जुलाई को ‘डांस के बाप सीजन-5’ और उन्नाव फैशन वीक का भव्य आयोजन किया जाएगा। सिविल लाइन स्थित निराला ऑडिटोरियम में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन को लेकर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयोजकों ने कार्यक्रम की रूपरेखा और विशेषताओं की जानकारी साझा की कार्यक्रम के आयोजक सैमी वर्मा और शैलू वर्मा ने बताया कि इस बार का आयोजन पिछले संस्करणों की अपेक्षा और अधिक भव्य एवं आकर्षक होगा। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से प्रतिभागी हिस्सा लेंगे और डांस व फैशन के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में अलग-अलग श्रेणियों के कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। आयोजन की सबसे बड़ी खासियत बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री सन्ना सुल्ताना की मौजूदगी होगी। वह कार्यक्रम में सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में शामिल होंगी। उनकी उपस्थिति से कार्यक्रम में ग्लैमर का तड़का लगेगा और प्रतिभागियों का उत्साह भी बढ़ेगा। आयोजकों ने बताया कि ‘डांस के बाप’ और ‘उन्नाव फैशन वीक’ जैसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य जिले और प्रदेश की नई प्रतिभाओं को पहचान दिलाना है। कई बार छोटे शहरों के कलाकारों को अपनी कला दिखाने का उचित मंच नहीं मिल पाता, ऐसे में इस तरह के आयोजन उनके लिए नए अवसर लेकर आते हैं।उन्होंने कहा कि डांस, फैशन और कला के क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और बड़े मंच तक पहुंचने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में प्रतिभागियों के प्रदर्शन के साथ-साथ फैशन शो, शानदार डांस प्रस्तुतियां और मनोरंजक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आयोजकों ने कार्यक्रम की तैयारियों, मंच सज्जा, प्रतिभागियों की व्यवस्था और दर्शकों के लिए की जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करें। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन केवल एक प्रतियोगिता नहीं बल्कि उभरती प्रतिभाओं के सपनों को उड़ान देने का प्रयास है। उन्नाव में होने जा रहा यह कार्यक्रम कला, फैशन और मनोरंजन का ऐसा संगम होगा, जहां युवा प्रतिभाओं को अपनी क्षमता साबित करने का मौका मिलेगा।

Check Also

Sandesh Gour Shoots with Senior Actor Manish Khanna & Director Ajit Verma for Hindi Movie “Ziddi Chhora”

Filmy Dunia Bollywood and television popular actor Sandesh Gour is currently shooting for the upcoming …