Paying homage to the martyrs is the truest tribute to Mahatma Gandhi: Alok Kumar Pandey A cleanliness drive was launched at the martyr site, Kahla, and tributes were paid to the immortal martyrs. – BBC India News 24
10/10/26
Breaking News

Paying homage to the martyrs is the truest tribute to Mahatma Gandhi: Alok Kumar Pandey A cleanliness drive was launched at the martyr site, Kahla, and tributes were paid to the immortal martyrs.

शहीदों को नमन करना ही महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि: आलोक कुमार पाण्डेय

शहीद स्थली कहला में चला स्वच्छता अभियान, अमर शहीदों को अर्पित किए श्रद्धासुमन

प्रतापगढ़। देश की आजादी में अपना प्राण तक न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को नमन करना और उनकी शहादत को याद करना ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करना है। उक्त बातें भाजपा नेता और अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट आलोक कुमार पाण्डेय ने गांधी जयंती पर शहीद स्थल कहला में स्वच्छता अभियान के बाद अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कही। भाजपा नेता ने कहा कि वर्ष 1931 में दस हजार से अधिक किसानों ने इसी स्थान पर नमक आंदोलन के समर्थन और अंग्रेजों को कर देने से मना करने वाले किसानों ने शांतिपूर्ण सभा का आयोजन किया था। अंग्रेजों ने बर्बरता की हद पार करते हुए निहत्थे किसानों पर गोली चलाई थी। जिसमें चार किसान शहीद हो गए थे और चालीस से ज्यादा किसान घायल हुए थे। यह वही पावन भूमि है जहां अमर शहीदों का रक्त बहा था। आलोक पाण्डेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शहीदों के सम्मान में सदैव कार्य करती रहती है। आज गांधी जयंती के मौके पर भाजपा कार्यकर्ता शहीद स्थलों पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित कर रहे हैं। इस मौके पर गौरा मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा अनिल सिंह, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा रमेश पाण्डेय, महामंत्री अशर्फीलाल पटेल , जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पटेल, पारसनाथ दुबे सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

A platform for talents was set up at the Rajasthan International Centre, where talents from India and abroad received the Utkarsh Shri Award.

राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजा प्रतिभाओं का मंच, देश-विदेश की प्रतिभाओं को मिला उत्कर्ष श्री …