Urja Global Principals Association organized a grand meritorious student felicitation ceremony at KIET Institute, Ghaziabad – BBC India News 24
22/10/26
Breaking News

Urja Global Principals Association organized a grand meritorious student felicitation ceremony at KIET Institute, Ghaziabad

उर्जा ग्लोबल प्रिंसिपल्स एसोसिएशन द्वारा गाजियाबाद के KIET संस्थान में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

गाज़ियाबाद

उर्जा ग्लोबल प्रिंसिपल्स एसोसिएशन ने KIET ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के सहयोग से एक भव्य मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया, जिसमें दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न विद्यालयों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।इस विशेष कार्यक्रम में पद्मश्री जे. एस. शंटी जी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। दिल्ली की ‘लेडी सिंघम’ के नाम से प्रसिद्ध इंस्पेक्टर किण सेठी ने गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। वहीं, प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर अवल मदान विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और छात्रों को प्रेरित किया। इस समारोह में दिल्ली-एनसीआर के 30 से अधिक प्रतिष्ठित स्कूलों के 1000 से भी अधिक छात्रों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही 200 शिक्षकों और 50 से अधिक प्रिंसिपलों की उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी विशेष बना दिया। मॉडर्न स्कूल, डीपीएस, जीडी गोयनका, रायन इंटरनेशनल सहित कई प्रसिद्ध स्कूलों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया, जिससे इस आयोजन की गरिमा और प्रभाव स्पष्ट हुआ।इस आयोजन की संपूर्ण रूपरेखा उर्जा ग्लोबल प्रिंसिपल्स एसोसिएशन की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति लूथरा के नेतृत्व में अत्यंत व्यवस्थित ढंग से तैयार की गई थी। एक अनुभवी शिक्षिका और कुशल आयोजक के रूप में उन्होंने एसोसिएशन को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाया है और शिक्षा क्षेत्र में एक मजबूत नेटवर्क तैयार किया है।समारोह में बोलते हुए श्रीमती लूथरा ने कहा, “इस प्रकार के आयोजन केवल छात्रों की शैक्षणिक उपलब्धियों को सम्मानित नहीं करते, बल्कि उन्हें भविष्य में और अधिक उत्कृष्टता की ओर प्रेरित भी करते हैं।”यह कार्यक्रम हर दृष्टिकोण से सफल रहा और यह दर्शाता है कि उर्जा ग्लोबल प्रिंसिपल्स एसोसिएशन युवा छात्रों को प्रोत्साहित करने और शिक्षा जगत को एक नई दिशा देने के लिए सतत प्रयासरत है।

Check Also

An opportunity to step into the electric charging business with Vivtron EVCS.

बड़ी खबर: Vivtron EVCS के साथ इलेक्ट्रिक चार्जिंग बिजनेस में कदम बढ़ाने का अवसर लखनऊ। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *