बाप ने बेटी की इज्जत को बनाया हथियार, रास्ते के विवाद में लगाया छेड़छाड़ का आरोप, निकला झूठा – BBC India News 24
13/02/26
Breaking News

बाप ने बेटी की इज्जत को बनाया हथियार, रास्ते के विवाद में लगाया छेड़छाड़ का आरोप, निकला झूठा

रास्ते के विवाद में बाप ने पार की हद, बेटी से पड़ोसी पर लगवाया झूठा छेड़छाड़ का आरोप

जौनपुर/सुरेरी, रास्ते के विवाद को लेकर एक युवती ने अपने ही पड़ोसी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। अब ऐसा प्रतीत होता है कि इस युग में छेड़छाड़ के आरोप एक ट्रेंड का रूप ले चुके हैं। अक्सर पड़ोसियों के बीच झगड़े या मारपीट होने पर कुछ लोग अपनी ही बेटियों को आगे कर निर्दोष व्यक्तियों पर झूठे आरोप लगाने से भी पीछे नहीं हटते।

ठीक ऐसा ही एक मामला जौनपुर थाना सुरेरी क्षेत्र के ग्रामसभा नूरपुर में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। इस विवाद को दबंगई में बदलते हुए एक पक्ष ने न केवल पीड़ित परिवार पर हमला किया, बल्कि महिला की आड़ लेकर छेड़छाड़ का झूठा आरोप भी लगाकर मामले को भटकाने की कोशिश की।

जानकारी के अनुसार, ग्रामसभा नूरपुर निवासी हौसला प्रसाद (65 वर्ष) के दरवाजे के सामने लंबे समय से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर विपक्षी जयशंकर उर्फ झगडू अपने परिवार के साथ शनिवार को पीड़ित परिवार पर चढ़ बैठा। आरोप है कि जयशंकर की बेटी राधिका और बेटा लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर लेकर हौसला प्रसाद के घर पहुंच गए और वहां मौजूद पीड़ित की बहुओं पर हमला बोल दिया।

पीड़ित परिवार का कहना है कि इस दौरान विपक्षी पक्ष ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की, गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। झगड़े के दौरान खींचातानी में राधिका के कपड़े फट गए। इसी घटना का फायदा उठाकर विपक्षी पक्ष ने पीड़ित बुजुर्ग हौसला प्रसाद पर छेड़छाड़ का आरोप मढ़ दिया।

बता दे आपको जब विपक्षी की बेटी राधिका का दोनों बहुओं से खींचा-खींची हो रही थी, तभी विपक्षी जयशंकर उर्फ़ झगडू ने एक बहु के बाल पकड़कर जोर से खींचना शुरू कर दिया। इस खींचतान के कारण उस बहु के सिर में चोट/दिक़्क़त और अधिक बढ़ गई।  पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोप पूरी तरह से झूठे और बेबुनियाद हैं। उनका कहना है कि अगर विपक्षी को रास्ते की दिक्कत है, तो वह अपने घर के पीछे से रास्ता देने को तैयार हैं। इतना ही नहीं, पीड़ित ने यहां तक कहा कि जरूरत पड़ने पर वे अपनी जमीन बेचकर भी नया रास्ता उपलब्ध कराने के लिए तैयार हैं। लेकिन विपक्षी जयशंकर जबरन घर के ठीक सामने से रास्ता निकालने की मांग कर रहा है, जिससे विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है।

पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान विपक्षियों ने उनके मकान के बाहर लगे दो सीसीटीवी कैमरे तोड़कर कुएं में फेंक दिए, साथ ही बाथरूम और टिनशेड को भी नुकसान पहुंचाया। इसके अलावा बहुओं को अश्लील गालियां देकर पैर काटने और जान से मारने की धमकी भी दी गई।

पीड़ित हौसला प्रसाद का कहना है कि जयशंकर दबंग किस्म का व्यक्ति है, जिससे पूरे परिवार को जान-माल का खतरा बना हुआ है। वहीं, पीड़ित परिवार का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज और फोटो इस बात का सबूत हैं कि छेड़छाड़ का आरोप पूरी तरह से निराधार और झूठा है।

Check Also

Magh Mela 2026: A grand conference of saints was held at the VHP camp.

माघमेला 2026: विहिप के शिविर में आयोजित हुआ विराट संत सम्मेलन प्रयागराज। माघमेला 2026 के …