Serious allegations against neighbors, demand for action from SP – BBC India News 24
07/10/26
Breaking News

Serious allegations against neighbors, demand for action from SP

पड़ोसियों पर गंभीर आरोप, एसपी से कार्रवाई की मांग

प्रतापगढ़
जेठवारा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गोकुला ग्रामसभा के एक युवक ने अपने पड़ोसियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है शिकायतकर्ता इबरार का आरोप है कि चुनाव के दौरान वोट न देने पर पड़ोसी उसे झूठे मुकदमों में फँसाने की धमकी देते हैं। इबरार का कहना है कि आरोपी खुद को माफिया अतीक और अशरफ का रिश्तेदार बताकर लोगों को डराते हैं। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उक्त पड़ोसियों के खिलाफ पहले से ही चोरी, छिनैती और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। इसके बावजूद वे खुद को बीजेपी नेता बताकर स्थानीय लोगों पर दबाव बनाने का काम करते हैं।इबरार ने कहा कि आरोपी लगातार मनगढ़ंत और फर्जी प्रार्थनापत्र देकर उसे प्रताड़ित कर रहे हैं, जिससे वह परेशान है। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपी है और निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Check Also

GGIC Amethi’s impressive performance in the Integrated Scholarship Examination Seven out of seven students were selected, bringing joy to the school family with 100% success.

एकीकृत छात्रवृत्ति परीक्षा में जीजीआईसी अमेठी का शानदार प्रदर्शन सात में सात छात्राओं का चयन, …