Articious World Art Exhibition inaugurated in New Delhi – BBC India News 24
07/10/26
Breaking News

Articious World Art Exhibition inaugurated in New Delhi

आर्टिशियस वर्ल्ड आर्ट एग्ज़ीबिशन का नई दिल्ली में भव्य शुभारंभ

नई दिल्ली

के शुभ अवसर पर राजधानी नई दिल्ली के एनएसआईसी एग्ज़ीबिशन सेंटर में कला, संस्कृति और सृजनशीलता का अद्भुत संगम देखने को मिला। आर्टिशियस वर्ल्ड ने कला कनेक्ट के सहयोग से इस भव्य आर्ट एग्ज़ीबिशन का आयोजन किया, जिसका उद्घाटन शुक्रवार को धूमधाम से हुआ। यह प्रदर्शनी 28 सितम्बर 2025 तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी, जिसमें देश के वरिष्ठ एवं युवा कलाकार अपनी कलाकृतियों के ज़रिये कला प्रेमियों को मंत्रमुग्ध करेंगे।

शुभारंभ समारोह का वातावरण नवरात्रि की पावन ऊर्जा से सराबोर रहा। दीप प्रज्ज्वलन कर प्रदर्शनी का उद्घाटन बॉलीवुड अभिनेता आदि ईरानी और शिवा रिंदानी, झंडेवालान मंदिर की सुप्रसिद्ध भक्ति गायिका आद्या अग्रवाल तथा लोक उत्थान क्लब के चेयरमैन आर.पी. हंस ने किया। उद्घाटन के दौरान आद्या अग्रवाल ने माता रानी की भक्ति में डूबी मधुर भजनों की प्रस्तुति दी, जिसने पूरे प्रांगण को भक्तिमय वातावरण से भर दिया और उपस्थित दर्शकों को आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति कराई।

यह आर्ट एग्ज़ीबिशन कला जगत के प्रतिष्ठित नामों और नई पीढ़ी के उभरते कलाकारों के लिए एक ऐसा साझा मंच है, जहाँ उनकी सृजनशीलता और कल्पनाशक्ति को प्रत्यक्ष देखने का अवसर मिलता है। प्रदर्शनी में जिन प्रतिष्ठित कलाकारों ने अपनी कलाकृतियाँ प्रस्तुत की हैं, उनमें आशिमा मेहरोत्रा, विजयेंद्र शर्मा, डॉ. संजीव किशोर, रसिक वल्लभ नागार्च, सोनाली दुर्गा, आर.के. पट्टनायक, दीपक शर्मा और नवल किशोर शामिल हैं। इनके साथ नई पीढ़ी के उत्साही कलाकारों में अंजु अग्रवाल, अरविंद कुमार, अवनी राजपूत, दीपिका मौर्य, हेमलता यादव, खुशबू सोनी, कृष्ण कांत गौर, महेश कुमार, पारुल, पायल जैन, प्रदीप हलदर, आर. प्रिया, रति सिंह, रुचिका अग्रवाल, संध्या परिदा, शालिनी कपूर, सोनिका, सृष्टि दंडोतिया और युक्ति की रचनाएँ भी दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं।

उद्घाटन अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में आध्यात्मिक गुरु औशिम खेतरपाल, हर्षवर्धन आर्य, मॉडल तनु दास गुप्ता और भजन गायिका आद्या अग्रवाल मौजूद रहे। सभी ने कलाकारों की मेहनत और रचनात्मकता की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बॉलीवुड अभिनेता शिवा रिंदानी ने प्रदर्शनी को प्रेरणादायी बताते हुए कहा, “यह कला उत्सव सृजन की शक्ति और भावनाओं का अद्भुत संगम है।” वहीं आध्यात्मिक गुरु औशिम खेतरपाल ने आर्टिशियस वर्ल्ड के आयोजक राजीव जी को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन अनुभवी और युवा कलाकारों को एक साझा मंच प्रदान करते हैं, जिससे कला के क्षेत्र में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार होता है। अभिनेता आदि ईरानी और शिवा रिंदानी ने भी राजीव जी के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी कलाकारों को एक मंच पर लाने का यह प्रयास कला के प्रचार-प्रसार के लिए महत्वपूर्ण है।

आर्टिशियस वर्ल्ड आर्ट एग्ज़ीबिशन न केवल कलाकृतियों का प्रदर्शन है बल्कि यह कला, संस्कृति और आध्यात्मिकता का जीवंत उत्सव भी है। यह आयोजन नवरात्रि के उत्सव को और विशेष बना रहा है, जहाँ कला प्रेमियों को भारतीय सृजनात्मकता का अद्भुत अनुभव मिल रहा है। 28 सितम्बर तक चलने वाली यह प्रदर्शनी दिल्लीवासियों और देशभर से आने वाले आगंतुकों को कला की विविधता और उसके गहन भावों से रूबरू कराएगी।

 

Check Also

GGIC Amethi’s impressive performance in the Integrated Scholarship Examination Seven out of seven students were selected, bringing joy to the school family with 100% success.

एकीकृत छात्रवृत्ति परीक्षा में जीजीआईसी अमेठी का शानदार प्रदर्शन सात में सात छात्राओं का चयन, …