Student Riya Gupta became the station in-charge for a day. – BBC India News 24
08/09/26

Student Riya Gupta became the station in-charge for a day.

एक दिन के लिये थाना प्रभारी बनी छात्रा रिया गुप्ता

प्रतापगढ़
बालिका सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए ज़िले के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में एक सराहनीय पहल की गई। कक्षा 12 की छात्रा रिया गुप्ता को प्रतीकात्मक रूप से एक दिन का थाना प्रभारी (SHO) बनाया गया। सुबह औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त SHO ने सबसे पहले थाना परिसर का निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों से परिचय लिया। इसके बाद उन्होंने आने वाले आगंतुकों की शिकायतें सुनीं तथा उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
थाना प्रभारी नीरज कुमार यादव ने छात्रा को पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारियों और विभिन्न विभागों के कामकाज की जानकारी दी। छात्रा ने पुलिस के दैनिक कार्य, केस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और जनसहयोग की अहमियत को नज़दीक से समझा। अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य बेटियों में आत्मविश्वास जगाना, उन्हें नेतृत्व की जिम्मेदारियों से परिचित कराना और समाज में समान अवसर का संदेश देना है। छात्रा ने भी इस अनोखे अनुभव को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि अब वह समाज सेवा और कानून व्यवस्था बनाए रखने जैसे क्षेत्रों में करियर बनाने पर गंभीरता से विचार करेगी।स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग को विश्वास है कि इस तरह की पहल बेटियों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की हिम्मत देगी।

Check Also

Sisters tied the *Raksha Sutra* to BJP leader Dr. Ashutosh Tripathi.

बहनों ने भाजपा नेता डॉ. आशुतोष त्रिपाठी को बांधा रक्षासूत्र प्रतापगढ़। गुरुवार को सदर विधानसभा …