Mr India Senior Supermodel 2025: Glamour shines in Noida, fashion extravaganza at T-Series Studio – BBC India News 24
08/09/26

Mr India Senior Supermodel 2025: Glamour shines in Noida, fashion extravaganza at T-Series Studio

मिस्टर इंडिया सीनियर सुपर मॉडल 2025: नोएडा में चमका ग्लैमर का सितारा, टी-सीरीज़ स्टूडियो में फैशन की भव्य धमक

मिस्टर इंडिया स्टार सुपर मॉडल और ला मैनिएर डिजाइनर रनवे 2025 का शानदार और हाई-वोल्टेज आयोजन 6 दिसंबर 2025 को नोएडा के टी-सीरीज़ लक्ष्मी स्टूडियो में दमदार अंदाज़ में पूरा हुआ। टीआर फैशन वर्ल्ड द्वारा प्रस्तुत इस मेगा शो का आयोजन तनवीर कुरैशी ने किया, जबकि डिजाइनर सूफी साबरी ने अपने क्रिएटिव सपोर्ट से शो को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया।

कार्यक्रम में ग्लैमर की चमक उस समय और बढ़ गई जब सेलिब्रिटी गेस्ट—रुबा खान, संकेत उपाध्याय और सुमित अरोड़ा—ने अपनी मौजूदगी से रैंप को रोशन किया। जूरी पैनल भी उतना ही दमदार था, जिसमें अलरॉय कोलाको, संजय मित्तल, मनोज कुशवाह, जैक टॉप मॉडल, महेंद्र सिंह और आलोक कुमार शामिल रहे। जूरी ने प्रतिभागियों के चयन में बेहद सख्त और प्रोफेशनल अंदाज़ दिखाया।

प्रतियोगिता में बाज़ी मारते हुए अनुज रस्तोगी ने मिस्टर इंडिया सीनियर सुपर मॉडल 2025 का खिताब अपने नाम किया, जबकि पिनुएल डेमरी प्रथम रनर-अप और नवीन कुमार द्वितीय रनर-अप रहे। मिस्टर इंडिया स्टार सुपरमॉडल 2025 की ट्रॉफी आयुष कपिल ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर जीत ली। उनके बाद मिलिंद श्रीवास्तव प्रथम रनर-अप और अयान खान द्वितीय रनर-अप चुने गए।

शो को बेहतरीन ढंग से संचालित करने में शो डायरेक्टर प्रणय दीक्षित और राहुल दुबे की अहम भूमिका रही। वहीं मैनेजमेंट टीम—आमिर सोहिल, तनवीर कुरैशी और डिज़ाइनर सूफी साबरी—ने आयोजन को भव्य सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। पूरी टीम इस शानदार उपलब्धि की बधाई की पात्र है।

Check Also

Sisters tied the *Raksha Sutra* to BJP leader Dr. Ashutosh Tripathi.

बहनों ने भाजपा नेता डॉ. आशुतोष त्रिपाठी को बांधा रक्षासूत्र प्रतापगढ़। गुरुवार को सदर विधानसभा …