Religious ritual of Sanatani Kinnar Akhara at Belha Devi Temple with prayers for peace, harmony and welfare – BBC India News 24
15/08/26
Breaking News

Religious ritual of Sanatani Kinnar Akhara at Belha Devi Temple with prayers for peace, harmony and welfare

शांति, समरसता और कल्याण की प्रार्थना संग बेल्हा देवी मंदिर में सनातनी किन्नर अखाड़े का धार्मिक अनुष्ठान

प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश – सनातनी किन्नर अखाड़ा के सदस्यों ने अपने आचार्य महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरी जी महाराज के नेतृत्व में प्रतापगढ़ की जनता की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की मंगल कामना के उद्देश्य से बेल्हा देवी मंदिर में भव्य पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान देवी माँ को घण्टा अर्पित किया गया तथा विधि-विधान से पूजन एवं अर्चन संपन्न हुआ पूजन कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में सम्पन्न हुआ। अखाड़े के सदस्यों ने माँ बेल्हा से क्षेत्र में अमन-चैन, सामाजिक सौहार्द और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की। यह आयोजन सनातन संस्कृति के संरक्षण और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश बना। इस धार्मिक अनुष्ठान में सनातनी किन्नर अखाड़े के सैकड़ों सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रतापगढ़ की नायक नरगिस माई, महामंडलेश्वर संजना नंद गिरी, महंत संध्या नंद गिरी, नैना नंद गिरी, पारो नायक, पलक, रानी, राधिका, सुनयना, राखी, पायल, कंगना पाण्डेय, आरती, सुषमा, महक सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर आचार्य महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरी जी महाराज ने कहा कि सनातनी किन्नर अखाड़ा समाज में धर्म, सेवा और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करने का कार्य कर रहा है। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।

 

 

Check Also

Indian-origin engineer Paul Sushruta Gomes has created a new identity of success in America

Indian-origin engineer Paul Sushruta Gomes has created a new identity of success in America. Los …