A grand gathering of new talent: Stars shine in the “India’s Next Champion” grand finale – BBC India News 24
22/08/26

A grand gathering of new talent: Stars shine in the “India’s Next Champion” grand finale

नई प्रतिभाओं का महाकुंभ: “India’s Next Champion” ग्रैंड फिनाले में चमके सितारे

नई दिल्ली। राजधानी के प्रतिष्ठित ग़ालिब ऑडिटोरियम में 1 मार्च 2026 को आयोजित “India’s Next Champion” का भव्य ग्रैंड फिनाले उत्साह, ऊर्जा और प्रतिभा के अद्भुत संगम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से आए प्रतिभागियों ने अपनी कला, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ग्रैंड फिनाले के टॉप सिक्स राउंड में प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जहां मंच पर शानदार प्रस्तुतियों ने माहौल को रोमांचक बना दिया। अंततः निर्णायक मंडल ने तीन सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को विजेता घोषित किया। प्रतियोगिता में योगी एंड हिमु ने अपनी दमदार प्रस्तुति से प्रथम स्थान प्राप्त कर 1 लाख रुपये का पुरस्कार जीता। दृष्टि बोर्डोलोई ने द्वितीय स्थान हासिल करते हुए 31 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्राप्त की, जबकि ऊर्जा क्रू ने तृतीय स्थान प्राप्त कर 21 हजार रुपये अपने नाम किए।इस भव्य आयोजन का नेतृत्व आयोजक भरत दीक्षित और सह-आयोजक भरत शर्मा ने किया, जबकि शो डायरेक्टर की जिम्मेदारी भी भरत दीक्षित ने संभाली। निर्णायक मंडल में सागर बोरा, मोहित सोलंकी, हर्षिता गौतम और BackStarnger (करण) शामिल रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों का निष्पक्ष मूल्यांकन करते हुए विजेताओं की घोषणा की। कार्यक्रम के सफल संचालन में “India’s Next Champion” तथा श्री किशोरी प्रिया फाउंडेशन की टीम का विशेष योगदान रहा। वहीं प्रोडक्शन की जिम्मेदारी राहुल शर्मा (DDS) ने बखूबी निभाई। यह आयोजन न केवल मनोरंजन का मंच बना, बल्कि उभरती प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने और अपने सपनों को नई उड़ान देने का प्रेरणादायक अवसर भी साबित हुआ।

Check Also

Tears welled up on Guruji’s first death anniversary, and emotional tributes were paid. “Let us all together make Guruji’s vision a reality”: Alok Pandey

गुरुजी की पहली पुण्यतिथि पर छलक उठीं आंखें, भावुक माहौल में दी गई श्रद्धांजलि “गुरुजी …