The story of Shiva Mahapuran will resonate in Mandhata, Vikas Rajneesh Ji Maharaj will shower nectar. – BBC India News 24
11/07/26
Breaking News

The story of Shiva Mahapuran will resonate in Mandhata, Vikas Rajneesh Ji Maharaj will shower nectar.

मांधाता में गूंजेगी शिव महापुराण कथा, विकास रजनीश जी महाराज करेंगे अमृतवर्षा

प्रतापगढ़। नगर पंचायत मांधाता के वार्ड नंबर-1 अमैयामऊ में भव्य संगीतमय शिव पुराण महाकथा का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन महामाया संस्थान के तत्वावधान में आयोजित हो रहा है। कथा के मुख्य यजमान शकुंतला देवी एवं दीनानाथ द्विवेदी हैं, जिनके आवास पर प्रतिदिन सायं 3 बजे से रात्रि 7 बजे तक श्रद्धालु शिव महापुराण कथा का श्रवण करेंगे।श्रीधाम अयोध्या से पधारे प्रसिद्ध कथा व्यास विकास रजनीश जी महाराज अपने श्रीमुख से भगवान शिव की महिमा का वर्णन करेंगे। कथा के दौरान भक्ति संगीत, भजन एवं आध्यात्मिक प्रवचनों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहेगा। आयोजन समिति की ओर से एकादशी पार्थिव रुद्राभिषेक का विशेष कार्यक्रम भी रखा गया है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कथा प्रारंभ होने से पहले भव्य शिव पुराण कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा अमैयामऊ स्थित यजमान के आवास से प्रारंभ होकर बुढ़िया माई मंदिर, काली माता मंदिर, पौराणिक शिव-हनुमान मंदिर तथा कोतवाली मांधाता परिसर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर होते हुए यज्ञशाला पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में महिला, पुरुष एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। आयोजक पंकज द्विवेदी ने बताया कि शिव पुराण कथा का उद्देश्य समाज में धार्मिक एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना है,कथा को लेकर क्षेत्रवासियों में काफी उत्साह और श्रद्धा देखने को मिल रही है।

Check Also

Under the direction of SP Deepak Bhukar, intensive foot patrolling was carried out in the markets and suspects were checked.

एसपी दीपक भूकर के निर्देशन में बाजारों में सघन पैदल गश्त, संदिग्धों की हुई चेकिंग …