A grand Tiranga Yatra was organised in Mandhata block, the area resonated with the chants of Bharat Mata ki Jai. – BBC India News 24
13/10/26
Breaking News

A grand Tiranga Yatra was organised in Mandhata block, the area resonated with the chants of Bharat Mata ki Jai.

मान्धाता ब्लॉक में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयघोष से गूंजा क्षेत्र

प्रतापगढ़। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मान्धाता ब्लॉक क्षेत्र में बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में युवाओं, स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों, ब्लॉक कर्मचारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि असफाक अहमद और ब्लॉक प्रमुख इसरार अहमद ने किया। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। यात्रा ब्लॉक क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होते हुए शहीद स्मारक पहुंची। यहां लोगों ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि असफाक अहमद ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से देशहित में अपना योगदान देने की अपील की। ब्लॉक प्रमुख इसरार अहमद ने क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। देश की प्रगति में सभी को अपनी भूमिका निभानी चाहिए।यात्रा में खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत, ब्लॉक कर्मचारी, बीडीसी सदस्य, ग्राम प्रधान समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

 

Check Also

Delhi NCR: SK Productions and PU Productions organized the grand SK Universe India International Beauty Pageant

Delhi NCR: SK Productions and PU Productions organized the grand SK Universe India International Beauty …