Workers showed enthusiasm on Ramesh Singh’s first visit to Pratapgarh, emphasis on booth strengthening – BBC India News 24
30/09/26
Breaking News

Workers showed enthusiasm on Ramesh Singh’s first visit to Pratapgarh, emphasis on booth strengthening

रमेश सिंह के प्रथम प्रतापगढ़ आगमन पर कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, बूथ मजबूती पर जोर

प्रतापगढ़ – भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय प्रभारी रमेश सिंह के प्रथम प्रतापगढ़ आगमन पर मंगलवार को कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कोहंडौर बॉर्डर से जिला भाजपा कार्यालय तक जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और जयघोष के साथ उनका स्वागत किया।जिला कार्यालय पहुंचने पर रमेश सिंह, जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता और जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी के साथ वृक्षारोपण किया। इसके बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन कर संगठनात्मक बैठक का शुभारंभ किया गया।जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने स्वागत करते हुए कहा कि क्षेत्रीय प्रभारी का मार्गदर्शन संगठन को नई ऊर्जा देगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। क्षेत्रीय प्रभारी रमेश सिंह ने कहा कि भाजपा का इतिहास त्याग, संघर्ष, विचार और राष्ट्रसेवा की यात्रा का इतिहास है। उन्होंने बूथ कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए बूथ मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन, समर्पण और सेवा भाव के साथ निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।बैठक में भाजपा नेता एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता आलोक कुमार पांडे, सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य, पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक अभय कुमार ओझा, पूर्व विधायक बृजेश सौरभ, राजा अनिल प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री राजेश सिंह ने किया।

Check Also

The Sanatani Kinnar Akhara celebrated the Prime Minister’s birthday with devotion and reverence.

सनातनी किन्नर अखाड़े में भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया गया यशस्वी प्रधानमंत्री का जन्मदिन प्रयागराज। …