सुरेरी में गोवंशीय पशुओं का टीकाकरण, घर-घर पहुंची पशु चिकित्सा टीम – BBC India News 24
17/10/26
Breaking News

सुरेरी में गोवंशीय पशुओं का टीकाकरण, घर-घर पहुंची पशु चिकित्सा टीम

जौनपुर। रामपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सभा सुरेरी में 24 सितंबर 2026 को गोवंशीय पशुओं को लम्पी वायरस (Lumpy Skin Disease) से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चलाया गया। मोबाइल वेटरिनरी यूनिट (MVU) तथा रामपुर ब्लॉक के पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने गांव में घर-घर पहुंचकर गोवंशीय पशुओं का टीकाकरण किया। अभियान के दौरान पशुपालकों को पशुओं की देखभाल एवं बीमारी से बचाव के संबंध में आवश्यक जानकारी भी दी गई। इसके साथ ही पशुपालकों को विभिन्न पशु चिकित्सा संबंधी दवाओं का वितरण भी किया गया।टीकाकरण अभियान पशु चिकित्साधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार पटेल एवं डॉ. विकास कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन में संचालित किया गया। टीम में मैत्री आनंद कुमार मौर्य, संदीप कुमार, श्याम सुंदर मौर्य, प्रवीण पाल, संतोष पाल एवं सुरेंद्र यादव सहित अन्य कर्मी शामिल रहे।  पशु चिकित्सा विभाग के अनुसार लंबी त्वचा रोग मुख्य रूप से गोवंशीय पशुओं में पाया जाने वाला संक्रामक रोग है। इससे बचाव के लिए समय पर टीकाकरण महत्वपूर्ण है। विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अभियान चलाकर गोवंशीय पशुओं का टीकाकरण कराया जा रहा है, ताकि पशुओं को इस बीमारी के संक्रमण से बचाया जा सके। टीकाकरण अभियान के दौरान पशुपालकों से अपने गोवंशीय पशुओं का समय से टीकाकरण कराने तथा किसी भी बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल पशु चिकित्सा विभाग से संपर्क करने की अपील की गई।

Check Also

जौनपुर, रामपुर/ NH पर अतिक्रमण, हादसे का खतरा—अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए जिम्मेदार विभाग कब उतरेंगे जमीन पर?

रामपुर, जौनपुर। रामपुर बाजार में राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़क अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग की चपेट …