Sharad Prajapati became the regional vice president of BJP OBC Morcha Braj region – BBC India News 24
13/11/26

Sharad Prajapati became the regional vice president of BJP OBC Morcha Braj region

शरद प्रजापति बने भाजपा ओबीसी मोर्चा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष

अलीगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में नई जिम्मेदारी सौंपते हुए शरद प्रजापति को ओबीसी मोर्चा ब्रज क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की जानकारी मिलने के बाद समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने इसे उनके संगठनात्मक कार्यों और पार्टी के प्रति समर्पण का सम्मान बताया। उम्मीद जताई कि शरद प्रजापति नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ करेंगे। साथ ही ब्रज क्षेत्र में पिछड़े वर्ग के लोगों को पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। नियुक्ति के बाद शरद प्रजापति ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

Check Also

Devotees were overwhelmed with devotion towards Lord Rama in Naini’s Ramlila, Acharya Mahamandaleshwar Swami Kaushalya Nandgiri gave blessings.

नैनी की रामलीला में रामभक्ति से भावविभोर हुए श्रद्धालु, आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्या नंदगिरी ने …