जौनपुर। विकास खण्ड जलालपुर के ग्राम पंचायत जगापुर में सफाई व्यवस्था की बदहाल तस्वीर सामने आई है। ग्राम पंचायत में नियुक्त सफाई कर्मी की लापरवाही के कारण गाँव का मुख्य मार्ग उपेक्षा का शिकार हो चुका है। महीनों से इस मार्ग के दोनों किनारों पर उगी घास-फूस और झाड़ियाँ साफ नहीं की गईं, जिसके चलते यह रास्ता अब जहरीले जीव-जंतुओं का अड्डा बन चुका है। ग्रामीणों के अनुसार इस झाड़ियों में साँप, बिच्छू और अन्य खतरनाक कीड़े-मकोड़े ने डेरा जमा लिया है। स्थिति इतनी भयावह हो गई है कि शाम ढलते ही ग्रामीण इस मार्ग से गुजरने में परहेज़ करने लगे हैं। बच्चे और बुजुर्ग हर कदम पर खतरे के साये में जीवनयापन करने को विवश हैं। बरसात का मौसम इस समस्या को और भयावह बना रहा है, क्योंकि गीली झाड़ियों में जहरीले जीव-जंतु और तेजी से सक्रिय हो गए हैं। आरोप है कि सफाई कर्मी केवल वेतन उठाने तक सीमित है, जबकि अपने वास्तविक कार्य के प्रति पूरी तरह उदासीन है। लोगों ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि अगर पंचायत स्तर पर जिम्मेदारी निभाई जाती तो यह हालात पैदा ही न होते। बात दे आपको मुख्य मार्ग ही नहीं बल्कि कई गलियाँ भी कूड़े-करकट और झाड़ियों से भरी पड़ी हैं, जिससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है। बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होती है, वहीं महिलाएँ और बुजुर्ग हर पल भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल सफाई अभियान चलवाकर मुख्य मार्ग और गलियों से झाड़ियाँ हटाई जाएँ। साथ ही, अपने कर्तव्य में लापरवाह सफाई कर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। चेतावनी दी गई है कि अगर शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।
सूत्र:
BBC India News 24 wwwbbcindianews24.com