मुझे नौ लखा मंगा दे रे ओ सैयाँ दीवाने, जन्माष्टमी के मौके पर अश्लील अर्धनग्न डांस, थानाध्यक्ष पर गिरी गाज – BBC India News 24
03/02/26
Breaking News

मुझे नौ लखा मंगा दे रे ओ सैयाँ दीवाने, जन्माष्टमी के मौके पर अश्लील अर्धनग्न डांस, थानाध्यक्ष पर गिरी गाज

जौनपुर।
बदलापुर थाना परिसर में जन्माष्टमी पर्व पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान भक्ति गीतों की जगह अश्लील डांस कराए जाने के मामले ने पुलिस विभाग की साख पर सवाल खड़ा कर दिया है। मामला सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद तूल पकड़ गया, जिसके चलते पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने थानाध्यक्ष बदलापुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच की जिम्मेदारी अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) को सौंपी गई है।

शनिवार को पूरे देश में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, आस्था और भक्ति भाव से मनाया गया। जौनपुर पुलिस लाइन से लेकर जिले के सभी थानों तक जगह-जगह आकर्षक झांकियां सजाई गईं और भक्ति व लोकगीतों के बीच पर्व का आयोजन हुआ।                      इसी क्रम में बदलापुर थाना परिसर में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया था। लेकिन यहां धार्मिक माहौल और भक्ति संगीत की जगह बॉलीवुड फिल्म “शराबी” के गाने “मुझे नौ लखा मंगा दे रे ओ सैयाँ दीवाने” पर एक नर्तकी ने अर्धनग्न होकर नृत्य किया। उपस्थित लोगों के बीच हुए इस नृत्य का वीडियो मोबाइल से रिकॉर्ड होकर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।      जैसे ही वीडियो सामने आया, जिले भर में सनसनी फैल गई और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामला गंभीर होने पर पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने देर रात कड़ा एक्शन लेते हुए थानाध्यक्ष बदलापुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।    एसपी ने मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक नगर को सौंपते हुए निर्देश दिए हैं कि पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे और कठोर कार्रवाई की जाएगी।  इस घटना को लेकर आम लोगों और धार्मिक संगठनों में भी आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि जन्माष्टमी जैसे पावन पर्व पर इस तरह का आयोजन न केवल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता है बल्कि पुलिस प्रशासन की छवि भी धूमिल करता है।

Check Also

कड़ाके की ठंड में मानवता की मिसाल, 127 जरूरतमंदों को कंबल वितरण। जौनपुर। कड़ाके की …