गोकुल एकेडमी पर शान से लहराया तिरंगा, रंगारंग कार्यक्रमों से गूंजा स्वतंत्रता दिवस समारोह – BBC India News 24
14/03/26
Breaking News

गोकुल एकेडमी पर शान से लहराया तिरंगा, रंगारंग कार्यक्रमों से गूंजा स्वतंत्रता दिवस समारोह

जौनपुर। नगर के मोहल्ला सिपाह स्थित गोकुल एकेडमी में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण देशभक्ति के रंग में सराबोर दिखा।   कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसे दीवानी न्यायालय के अति वरिष्ठ अधिवक्ता श्री वशिष्ट नारायण शुक्ल ने अपने कर-कमलों से संपन्न किया। तिरंगा फहरने के साथ ही पूरा प्रांगण भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा। राष्ट्रगान के बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की ऐसी प्रस्तुति दी, जिसने उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया।   बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों, कविताओं और नाटकों ने सभी को भाव-विभोर कर दिया। खासकर अमर शहीदों की स्मृति में गाए गए गीतों ने जहां देश के प्रति एकता और भाईचारे का संदेश दिया, वहीं पर्यावरण संरक्षण पर आधारित नाटक ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के संस्थापक श्री पारस नाथ यादव ने अपने उद्बोधन में सभी आगंतुकों का आभार जताते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया।   विद्यालय के प्रबंधक अरुण कुमार यादव ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी हमें आसानी से नहीं मिली है। इसके लिए असंख्य वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व को समझते हुए इसे जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा दी। साथ ही रंगारंग कार्यक्रमों में सक्रिय सहयोग देने वाले शिक्षकों का आभार व्यक्त किया और छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

प्रधानाचार्या विनीती मौर्या ने अपने विचार रखते हुए कहा कि बच्चों को देशहित में हमेशा अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने छात्रों को शपथ दिलाई कि वे अच्छे नागरिक बनकर देश का नाम रोशन करेंगे और बुराई से सदैव दूर रहेंगे।   इस अवसर पर शहर की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें सुधीर चन्द्र कुशवाहा, एडवोकेट रुपेश कुमार पाण्डेय, एडवोकेट अजय दुबे, एडवोकेट राजेश यादव, एडवोकेट आयुष यादव, मेहनाज जैदी, समरीन फ़ात्मा, तंजीला फ़ात्मा, अल्का कुशवाहा, पूजा चौहान, जोहा ज़ैदी, आकांक्षा विश्वकर्मा, जहाना फातमा, रूपेश सोनी, सफाक फातमा, कमलेश यादव आदि प्रमुख रहे।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय प्रांगण भारत माता की जय और जय हिंद के नारों से गूंज उठा।

Check Also

जौनपुर में फर्जी पुलिस की दहशत: युवती की हालत बेहद गंभीर, सुरेरी पुलिस क्यों बनी मूकदर्शक? उठ रहे गंभीर सवाल

BBC INDIA NEWS 24  जनपद जौनपुर के थाना सुरेरी क्षेत्र से कानून व्यवस्था को शर्मसार …