तिरंगा यात्रा में बच्चों का जोश, क्षेत्र में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, मालती देवी इण्टर कालेज – BBC India News 24
03/02/26
Breaking News

तिरंगा यात्रा में बच्चों का जोश, क्षेत्र में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, मालती देवी इण्टर कालेज

जौनपुर/धर्मापुर

जौनपुर जनपद में 79 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति की उमंग के साथ मनाया गया। इसी क्रम में धर्मापुर क्षेत्र स्थित विख्यात एवं चर्चित मालती देवी शिक्षा संस्थान में 15 अगस्त को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के लगभग चार सौ बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।                          सुबह विद्यालय प्रांगण से शुरू हुई यह यात्रा एक किलोमीटर लंबी दूरी तय करते हुए धर्मापुर ब्लॉक स्थित शहीद स्मारक तक पहुँची। यात्रा में डीजे की देशभक्ति धुनों, सजे-धजे रथों और घोड़ों की भव्यता ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। पूरे मार्ग में बच्चे हाथों में तिरंगा लहराते हुए “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से माहौल को देशभक्ति से सराबोर करते रहे।

इस दौरान कई बच्चों ने महापुरुषों के रूप धारण किए — भगत सिंह, महात्मा गांधी, चंद्रशेखर आज़ाद सहित अनेक स्वतंत्रता सेनानियों का अभिनय कर उन्होंने बलिदान की गाथा को जीवंत किया। इस अनूठी प्रस्तुति ने लोगों के मन में देश के प्रति गर्व और कृतज्ञता का भाव और प्रगाढ़ कर दिया।        यात्रा के समापन पर शहीद स्मारक पर पहुँचे बच्चों ने शहीद महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और आरती कर नमन किया। इस भावपूर्ण क्षण ने उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक मखंचू प्रजापति, विकास खंड अधिकारी कृष्ण मोहन यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा, प्रदीप पांडेय, एडीओ पंचायत राजेश यादव, श्रीमती अल्पना सिंह, प्रधानाचार्य सुबाष प्रजापति, मैनेजर एन.के. प्रजापति, राजीव यादव, रामकेश प्रजापति, जोगेंद्र प्रजापति, खुशबू विश्वकर्मा, रंजना गौड़, सोनम यादव, साधना उपाध्याय, महक मौर्य, पूजा यादव, प्रतीक्षा सिंह सहित सभी अध्यापकगण मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन में विद्यालय परिवार ने एकजुट होकर योगदान दिया, जिससे यह कार्यक्रम न केवल बच्चों के लिए प्रेरणादायक बना बल्कि पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का संचार कर गया।

Check Also

कड़ाके की ठंड में मानवता की मिसाल, 127 जरूरतमंदों को कंबल वितरण। जौनपुर। कड़ाके की …