Monday, April 14, 2025
उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़

Poverty, superstition and inequality can be eradicated through education: Shyamji Jaiswal, a colourful programme was organised in the Holi Milan function of Jaiswal Samaj Pratapgarh, people were mesmerised by the dance, music and drama of small children

Top Banner

शिक्षा से मिट सकती है गरीबी, अंधविश्वास व असमानता : श्यामजी जायसवाल,

जायसवाल समाज प्रतापगढ़ के होली मिलन समारोह में हुआ रंगारंग कार्यक्रम

छोटे छोटे बच्चों के नृत्य, संगीत व नाटक से मंत्रमुग्ध हुए लोग

प्रतापगढ़। शहर के श्रीराम वाटिका में जायसवाल समाज द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। रामजी जायसवाल ने भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी महराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजन अर्चन किया। इसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई। समारोह में बच्चों ने नृत्य, गायन, भाषण, मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लिया। बच्चों ने नाटक के जरिए समाज को संदेश भी दिया। जिलाध्यक्ष श्यामजी जायसवाल ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि समाज के बच्चों के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। श्यामजी ने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा हथियार है जो गरीबी, अंधविश्वास और असमानता को मिटा सकती। पट्टी नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने बच्चों का की शिक्षा पर जोर दिया। हुए गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए हर तरह से सहयोग किया जाएगा। महामंत्री विजय जायसवाल ने बताया कि मेधावी बच्चों का सम्मान समारोह के साथ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का भी आयोजन होता रहेगा। लालगंज के रामजी जायसवाल ने समाज को और भी बेहतर बनाने का मंत्र दिया। ग्राम प्रधान पूनम जायसवाल व सभासद आशीष जायसवाल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक राजेंद्र मौर्य भी पहुंचकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। संचालन आदर्श व ध्रुव जायसवाल ने किया। इस अवसर पर मुंगरा बादशाहपुर के जिलाध्यक्ष विजयेंद्र कुमार जायसवाल, अजय जायसवाल, सुधीर जायसवाल, रोहित जायसवाल, मोनू जायसवाल, मुकेश जायसवाल, आशीष, अटल, हिमांशु, प्रिंस, विष्णु, अंकित, संदीप, गुड्डू, राजू जायसवाल आदि मौजूद रहे।

08:15